Special Parliament Session Update: महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में भी पास, संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

0
189
Special Parliament Session Update
राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) पास होने के बाद महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Aaj Samaj (आज समाज), Special Parliament Session Update, नई दिल्ली: नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) कल राज्यसभा में भी पास हो गया। सदन में मौजूद सभी 215 सांसदों ने बिल के पक्ष में मतदान किया। विरोध में किसी ने वोट नहीं दिया। इसके साथ संसद की कार्यवाही अनिश्चिितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

गुरुवार को विशेष सत्र का चौथा दिन

केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र का गुरुवार को चौथा दिन था और इस दौरान नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) पर राज्यसभा में चर्चा हुई। बता दें कि नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा में बुधवार को 454 वोटों के साथ पारित हो गया था। इसके विरोध में केवल दो वोट पड़े हैं। राज्यसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यवाही शुरुआत की। इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद जेपी नड्डा ने अपने विचार रखे।

बिल महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम : नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, नारी शक्ति वंदन विधेयक महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम है और यह समाज में महिलाओं की समानता के लिए लाया गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि नामों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन नारी शक्ति वंदन विधेयक हमारी सरकार, हमारे प्रधानमंत्री और समाज में महिलाओं के प्रति हमारे नजरिए की पहचान है। उन्होंने कहा, हमारी संस्कृति में महिला पूज्नीय है।

महिलाओं का अध्यात्म से अध्यापन तक योगदान

बीजेपी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है और भारत में महिलाओंं को बराबर का स्थान मिला है। उन्होंने कहा, देश में महिलाओं का अध्यात्म से अध्यापन तक योगदान है। उनका विज्ञान में भी विशेष योगदान है। नड्डा ने कहा, भारतीय संस्कृति में महिलाओं की सदैव महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमने उन्हें हमेशा शक्ति, देवी और समाज का मार्गदर्शन करने वाली व्यक्ति के रूप में देखा है। नड्डा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, 2014 में बीजेपी ने देश को पहला ओबीसी पीएम दिया। 2004-2014 तक आपने ओबीसी के लिए क्या किया। केवल ओबीसी को गाली दी और इसके लिए माफी भी नहीं मांगी।

हेमा मालिनी, राजनाथ सिंह ने की पीएम की तारीफ

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, जो लोग सवाल करते हैं वे सवाल ही करेंगे, लेकिन पीएम मोदी ने यह कर दिखाया है। उन्होंने वो किया है जो पहले कभी नहीं हुआ। हम सभी को उन्हें धन्यवाद देना चाहिए और बधाई देनी चाहिए। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा, चंद्रयान की सफलता के चलते सभी ने हमारी ताकत देखी है। उन्होंने कहा, विज्ञान और धर्म एक-दूसरे से जुड़े हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ का विपक्ष पर निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा, विपक्ष संस्कृति विरोधी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा लोकसभा में चीन पर चर्चा करने की हिम्मत को लेकर किए सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा, पूरी हिम्मत है। मैं चीन पर चर्चा करने के लिए तैयार हूं और सीना चौड़ा करके चर्चा कर सकता हंू।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE