पठानकोट : सांझ केन्द्र की सेवाओं पर चर्चा के लिए विशेष बैठक

0
317

राज चौधरी, पठानकोट :
शहर के डिविजन नम्बर एक स्थित सांझ केन्द्र में इंचार्ज रविन्द्र कुमार व चेयरमैन एसएचओ डिविजन नम्बर एक प्रमोद कुमार की देखरेख में सांझ केन्द्र की सेवाओं पर चर्चा के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सांझ केन्द्र के सदस्य मेयर पन्ना लाल भाटिया व जिला व्यापार मंडल के प्रभारी भारत महाजन तथा चेयरमैन व्यापार मंडल नरेश अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
जानकारी देते हुए इंचार्ज रविन्द्र कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से प्रत्येक थानों में सांझ केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें कई तरह की सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध है, जो कि पहले थानों में जाकर मिलती थी। उन्होनें बताया कि आज समूह सदस्यों के साथ बैठक कर सांझ केन्द्र द्वारा किये जा रहे कार्यां की विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर मेयर पन्ना लाल भाटिया ने कहा कि पंजाब पुलिस के सबसे बेहतरीन प्रयासों में से एक हैं सांझ केन्द्र की सुविधा। यहां पर सिविल वर्दी में पंजाब पुलिस के कर्मचारी लोगों की शिकायतो का आनलाइन निपटारा ही नहीं करते, बल्कि उनकी समस्याओं संबंधी सही मार्ग दर्शन भी करते हैं जो कि प्रशंसा की बात है। मौके पर जिला प्रभारी भारत महाजन व चेयरमैन नरेश अरोड़ा ने भी सांझ केन्द्र की सुविधाओं का शहर निवासियो को फायदा उठाने की अपील की। अंत में सांझ केन्द्र के वरिष्ठ सदस्य विजय पासी व इंचार्ज रविन्द्र कुमार ने आए हुए सदस्यां का धन्यवाद किया, वहीं विशेषातिथि पन्ना लाल भाटिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर उनके साथ सीएस बेदी, आरके खन्ना, रमन हांडा, दलजीत कौर के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

SHARE