Some Easy Tips for Healty teeth : दांतों में जमा हुए जिद्दी पायरिया से छुटकारा पाने के लिए उपाय

0
427
Some Easy Tips for Healty teeth
Some Easy Tips for Healty teeth

Some Easy Tips for Healty teeth: दांतों में जमा हुए जिद्दी पायरिया से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय

आज समाज डिजिटल, अंबाला

कई बार दांतों में जमा हुए पायरिया की वजह से व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना करना पडता है| आप के साथ कभी ऐसा ना हो इसलिए आप आज से ही इन उपायों को आजमाना शुरू कर दें|

Some Easy Tips for Healty teeth

सही तरीके से मुंह की सफाई न करने से कई बार मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं| ऐसे में कई लोग पायरिया के शिकार हो जाते है| मुंह से दुर्गंध आना, मसूड़ों से खून निकलना और दांतों का हिलना पायरिया के संकेत होते हैं| पायरिया की वजह से मसूड़ों से खून निकलने लगता है और दांतों में सूजन भी हो जाती है| कई बार पायरिया की वजह से दांतों में दर्द भी होता है| पायरिया के कारण दांतों में पीलापन नजर आने लगता हैं| कई बार मसूड़ों से निकलने वाला खून दांतों पर जम जाता है| जिससे पायरिया के मरीज को शर्मिंदगी का सामना करना पडता है|

अगर आप भी इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं| तो ये घरेलू उपाय अपनाकर आप जरूर इस तरह की होने वाली समस्याओं से से छुटकारा पा सकते हैं|

Some Easy Tips for Healty teeth

पायरिया की समस्याओं के घरेलू उपाय

नीम

नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं| और नीम कीटाणुओं का खात्मा करने में भी काफी कारगर सिद्वध हुआ है| पायरिया से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पत्तों का रस निकालकर उसे मसूड़ों पर चारों तरफ लगा लें| इसे लगभग 10 से15 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें| अगर आप नियमित रूप से इस नुस्खे को करते है तो इससे पायरिया को जड़ से खत्म किया जा सकता है|

Read Also : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की री-अपीयर की परीक्षाएं 26 फरवरी से प्रारंभ होंगी : Re-Appear Examinations Of MDU

हल्दी

किसी बर्तन में थोड़ा सा सरसों का तेल लेकर उसमें आधा चम्मच के करीब हल्दी मिलाए| अब इस पेस्ट से आप सुबह और रात को खाने के बाद दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथों से मसाज करें| इसके बाद आपको हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला करना है, पायरिया को दूर करने का ये बेहतरीन उपाय है|

Some Easy Tips for Healty teeth

 

फिटकरी का पाउडर

दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए फिटकरी बहुत ही फायदेमंद होती है| पायरिया के इलाज के लिए आप फिटकरी को पहले तवे पर रख कर भूनें, अब इसका पाउडर तैयार कर लें| इस पाउडर से आपको सुबह-शाम अपने मसूड़ों की मसाज करनी है, ऐसा करने से पायरिया की वजह से हो रहे दांतों में दर्द से भी आराम मिलेगा|

नारियल और तिल का तेल

पायरिया को जड से खत्म करने के लिए आप नारियल और तिल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर मसूड़ों की मसाज करें| अब करीब 10 से 15 मिनट इसे मसूड़ों पर लगा छोड दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला करे|

Some Easy Tips for Healty teeth

Read Also : निवर्तमान डीसी निशांत यादव को भावपूर्ण विदाई : Emotional Farewell To DC Nishant Yadav

Read Also : दोपहर तक 36 फीसद मतदान, नोएडा में गति कम : 36 Percent Polling

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE