स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

0
244

दो दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंची स्मृति इरानी
आज समाज डिजिटल, उत्तर प्रदेश:
दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी शनिवार को अमेठी पहुंची। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी आम जनता को दें। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने विचार केंद्रीय मंत्री के सामने रखे जो भविष्य का रोडमैप बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। केंद्रीय मंत्री गौरीगंज के पूर्व विधायक दादा तेजभान के घर पहुंची और उनके परिजन के निधन पर शोक व्यक्त किया। स्मृति ईरानी ने मिथलेश सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमेठी दुर्गेश त्रिपाठी, धीरू तिवारी, मंत्री सुरेश पासी, सुधांशु शुक्ल मौजूद रहे। इसके बाद वे अन्य सीनियर नेता राजीव शुक्ला के घर पहुंची और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगी।

SHARE