सिरसा में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर रिटायर्ड फौजी पहुंचा थाने

0
249
Sirsa News Wife Murdered with an Ax in Sirsa
Sirsa News Wife Murdered with an Ax in Sirsa

आज समाज डिजिटल, Sirsa News: मंगलवार की सुबह बड़ागुढ़ा में रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद ही थाने में पहुंच गया और वहां पुलिस की वारदात की सुचना दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है जब पत्नी सो रही थी तो आरोपित गुरमेल सिंह ने आपनी पत्नी लवप्रीत कौर की गर्दन व सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी।

रिटायर्ड फौजी ने की पत्नी की हत्या 

गांव बड़ागुढ़ा में मंगलवार सुबह एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद फौजी खुद ही पुलिस थाने में चला गया और कहा कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। शुरू में तो पुलिस कर्मियों को ऐसा लगा कि उक्त व्यक्ति ने नशा कर रखा है, लेकिन फौजी ने जब कहा कि उसके घर जाकर देख लो पत्नी की लाश यहां पड़ी है तो पुलिस उसकी बात को गंभीरता से लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ महिला का शव देखा। इसके बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।

दूसरे शख्स से संबंध के शक में की हत्या 

जानकारी के अनुसार गांव बड़ागुढ़ा निवासी 55 वर्षीय गुरमेल सिंह की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। गुरमेल सिंह ने लवप्रीत नामक महिला से दूसरी शादी की। जिससे उसका एक बच्चा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरमेल सिंह को कुछ समय से शक था कि उसकी पत्नी के दूसरे शख्स से संबंध हैं। इसी कारण उसका अपनी पत्नी से झगड़ा रहने लगा। आज सुबह करीब पांच बजे गुरमेल सिंह ने कुल्हाड़ी से पत्नी लवप्रीत पर हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी खुद ही थाने में पहुंच गया 

इसके बाद गुरमेल सिंह सीधा पुलिस थाने गया और पुलिस कर्मियों से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। शुरू में तो पुलिस कर्मियों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। गुरमेल सिंह ने जोर देकर कहा तो पुलिस कर्मचारी उसके घर पहुंचे। यहां पर उसकी पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।

SHARE