Singer Raju Punjabi: काला पीलिया के चलते हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन

0
405
Singer Raju Punjabi
हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी।

Aaj Samaj (आज समाज), Singer Raju Punjabi, चंडीगढ़: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन हो गया है। वह लगभग 40 वर्ष के थे और 10 दिन से हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें काला पीलिया था और इसके चलते उन्हें फेफड़ों व लीवर में संक्रमण हो गया था। अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।

  • अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ

हिसार के आजादनगर में रहते थे राजू

राजू पंजाबी मौजूदा समय में हिसार के आजादनगर में रहते थे। ेउनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी उनके देहांत पर हिसार पहुंचे और इस दुख की घड़ी में शरीक हो रहे हैं।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा थे

राजू पंजाबी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा थे। वह शादीशुदा थे और उनकी 3 बेटियां हैं। इलाज के दौरान वह ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

राजू पंजाबी के गाने…

राजू पंजाब के गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे चर्चित गाने हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंने हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी। हरियाणवी गानों को नई दिशा दी। बता दें कि राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ। हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था। इस गाने को तैयार करने में 2 साल का समय लगा।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE