Sidhu Statement On Congress नवजोत सिद्धू बोले- कांग्रेस को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है

0
1229
Sidhu Statement On Congress

Sidhu Statement On Congress नवजोत सिद्धू बोले- कांग्रेस को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ :

Sidhu Statement On Congress : 20 फरवरी को पंजाब में विधानसभा चुनाव होना है। (Sidhu Statement On Congress) इस बार पंजाब का राजनीतिक घटनाक्रम यह संकेत दे रहा है कि राज्य में चुनावी जंग काफी दिलचस्प होने वाली है। कांग्रेस जीत का दम भर रही है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता। सिर्फ कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा सकती है।

किसी के खिलाफ नहीं कराया केस

Sidhu Statement On Congressसिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सिर्फ अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ने और मजीठा विधानसभा क्षेत्र छोड़ने की चुनौती दी है। सिद्धू ने कहा, बिक्रम सिंह मजीठिया पर्चा माफिया हैं।(Sidhu Statement On Congress)  उन्होंने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। मैंने एक भी व्यक्ति के खिलाफ केस नहीं दर्ज करवाया है। यह बात सभी जानते हैं कि कांग्रेस ही पंजाब में मजबूत और सुरक्षित सरकार दे सकती है। हम नया पंजाब बनाएंगे।

मजीठिया को दी थी चुनौती

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को अमृतसर पूर्व सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पटियाला छोड़ने और उनसे मुकाबला करने की चुनौती दी थी। वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया मजीठा सीट के साथ-साथ अमृतसर पूर्व सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से सिद्धू फिर से चुनाव मैदान में हैं। अमृतसर पूर्व से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सिद्धू ने कहा था, अगर आप(Sidhu Statement On Congress) (मजीठिया) में इतनी कुव्वत है और लोगों पर विश्वास है तो मजीठा को छोड़कर केवल यहां एक सीट से चुनाव लड़ें। क्या आप में हिम्मत है

सिद्धू ने भरा जीत का दम

मजीठिया के दो सीट से चुनाव लड़ने पर सिद्धू ने कहा था, वे (शिअद) केवल लूट का खेल खेलने आए हैं। लेकिन इस धर्म युद्ध में वे सफल नहीं होंगे क्योंकि जहां धर्म है वहां जीत है। शिअद पर पंजाब को लूटने का आरोप लगाते हुए सिद्धू ने कहा, यतो धर्मस्ततो जय: (जहां धर्म है वहां जीत है)। वहीं सिद्धू ने 30 साल से भी पहले दिवंगत हो गई अपनी मां का जिक्र किये जाने को लेकर राजनीतिक विरोधियों पर भी हमला बोला था। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया था।

Also Read : RSMSSB APRO Recruitment 2022 एपीआरओ पदों पर भर्ती, 14 फरवरी तक आवेदन
Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE