जजपा आईटी सेल के जिला कोआर्डिनेटर बने शुभम गुप्ता Shubham Gupta Becomes District Coordinator

0
658
Shubham Gupta Becomes District Coordinator

Shubham Gupta Becomes District Coordinator जजपा आईटी सेल के जिला कोआर्डिनेटर बने शुभम गुप्ता

गौतम तारीफ, कैथल:

Shubham Gupta Becomes District Coordinator : जननायक जनता पार्टी ने इनसो के जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता को जजपा आईटी सेल कैथल का जिला कोआर्डिनेटर बनाया। शुभम को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद बधाई देने वाले शुभचिंतकों को शुभम के घर तांता लग गया। जजपा से विशेष सम्मान पाने पर शुभम ने जजपा संस्थापक डॉ. अजय चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश प्रधान महासचिव दिगिवजय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह का आभार जताया।

गणतंत्र दिवस पर किया जा चुका सम्मानित Shubham Gupta Coordinator

इससे पहले भी इनसो के जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता को उत्कृष्ट कार्यांेर् के चलते गणतंत्र दिवस समारोह में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। (Shubham Gupta Becomes District Coordinator) कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जरूरतमंदो को राशन, मास्क, सेनिटाइजर उपलब्ध करवा कर प्रशासन का सहयोग किया था। उनके  द्वारा निस्वार्थ भाव से किए गए कार्यों की बदौलत प्रशासन ने उनका नाम गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वालों की सूची में जोड़ा था।

समय समय पर करते रहे हैं पौधरोपण Shubham Gupta Coordinator

उनकी सामाजिक कार्यशैली की बदौलत अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की हरियाणा की ईकाई के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप रखी है। यहीं नहीं वातावरण को शुद्ध और प्रदूषण रहित बनाए रखने के लिए वे समय-समय पर पौधारोपण भी करते हैं। कई सामाजिक संस्थाओं के सदस्य बने शुभम समय-समय पर रक्तदान शिविरों का भी आयोजन करवा कर लोगों का जीवन बचाने में अहम योगदान दे रहे हैं।Shubham Gupta Becomes District Coordinator

15 अगस्त पर भी हुए थे सम्मानित Shubham Gupta Coordinator

बीते वर्ष 15 अगस्त पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान भी प्रशासन ने शुभम गुप्ता को सम्मानित कर मान बढ़ाया था। इस हौसला अफजाई ने शुभम के लिए संजीवनी का काम किया और उसी की बदौलत वे पहले से अधिक सामाजिक कामों में बढ़चढ़ कर अपनी उपस्थित दर्ज करवाने लगे।

हर जिम्मेदारी निभाते हैं: रणदीप कौल

जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल कहते है कि शुभम गुप्ता बधाई के हकदार है जो जजपा ने उन्हें आईटी सेल का जिला कोआर्डिनेटर  नियुक्त किया।(Shubham Gupta Becomes District Coordinator) जब मैं जजपा का जिला प्रधान था तो तभी से शुभम की कार्यशैली पर नजर है। वह हर सामाजिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिती दर्ज करवाते हैं और जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। Shubham Gupta Coordinator

SHARE