Shri Shyam Dhwaj Yatra By Vrindavan Trust : 11 कन्याओं द्वारा शंखनाद से किया गया श्री श्याम ध्वज यात्रा का शुभारंभ  

0
68
Shri Shyam Dhwaj Yatra By Vrindavan Trust
Aaj Samaj (आज समाज),Shri Shyam Dhwaj Yatra By Vrindavan Trust,पानीपत : वृंदावन ट्रस्ट पानीपत ने जो कहा वह कर दिखाया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 1 इंच धरती ऐसी नहीं थी, जहां पर लोग ना हों। 11 कन्याओं द्वारा शंखनाद किया गया व यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्याम बाबा का राजस्थान से मंगवाया हुआ ध्वज सर्वप्रथम फहराया गया। नवरत्नों की वर्षा ध्वज पर की गई। इस अवसर पर विजय जैन, राहुल, विक्रम शाह. लोकेश नगरू, नितिन जैन, गोपाल तायल, एसपी बंसल, सुरेंद्र रेवड़ी, रविंद्र जैन ने पूजन किया। वृंदावन ट्रस्ट द्वारा घोषणा की गई कि वर्ष 2024-25 में हर गांव में हर कॉलोनी में वृंदावन ट्रस्ट का विस्तार किया जाएगा। वृंदावन ट्रस्ट आज एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां श्याम प्रेम का संस्कार दिया जाता है व श्याम प्रेमी अंकुरित किए जाते हैं।
Shri Shyam Dhwaj Yatra By Vrindavan Trust

आस्था का यह सैलाब निरंतर बढ़ता जा रहा है

वृंदावन ट्रस्ट पानीपत के संरक्षक विकास गोयल, अध्यक्ष राकेश बंसल ने कहा कि हजारों की तादाद में श्याम प्रेमियों ने वृंदावन ट्रस्ट में जो आस्था व्यक्त की है, उसने हमें और दायित्व दे दिया हम आने वाले समय में श्री श्याम बाबा की पताका को जन जन तक पहुंचाएंगे। वृंदावन ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि वर्तमान युग श्याम बाबा का युग है। आज बच्चा-बच्चा श्याम बाबा को समर्पित है। आज हजारों श्याम प्रेमी जीटी रोड पर नाच कूद कर, गाकर मस्ती में चलते रहे थे। एक मौका ऐसा आया जब आकाश में फूलों की वर्षा हुई और आतिशबाजी भी एक साथ हुई यह नजारा हजारों लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। हरियाणा के श्याम प्रेमियों ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली से यात्रा में शामिल हुए श्याम प्रेमियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने अनुभव सांझे करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से हम वृंदावन ट्रस्ट के सहयात्री हैं आस्था का यह सैलाब निरंतर बढ़ता जा रहा है।
Shri Shyam Dhwaj Yatra By Vrindavan Trust

वृंदावन ट्रस्ट पानीपत की यह पहल वर्षों तक याद रखी जाएगी

आज चुलकाना के तोरण द्वारका भूमि पूजन गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज एवं सांसद संजय भाटिया के कर कमल द्वारा हुआ। महाराज ने कहा पानीपत-कुरुक्षेत्र युद्ध भूमि का क्षेत्र है। महाभारत से जुड़ी घटनाएं इसी 100 किलोमीटर के दायरे में हुई थी। आज बाबा का बढ़ता प्रताप सारे इतिहास को जीवंत कर रहा है। महाराज ने कहा कि वृंदावन ट्रस्ट ने सनातन धर्म की पताका को युवाओं के हाथ में देकर एक सुंदर कार्य किया है। चुलकाना में बनने वाला तोरण द्वार पानीपत जिले को एक नई पहचान देगा। उन्होंने वृंदावन ट्रस्ट को कहा कि जल्द ही इस तोरण द्वारका निर्माण पूरा करके इसे आम जनता को सौंपा जाए। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि तोरण द्वार की नींव अपने हाथों से खोद कर मैं गौरव अनुभव कर रहा हूं। वृंदावन ट्रस्ट पानीपत की यह पहल वर्षों तक याद रखी जाएगी। इस अवसर पर मदनलाल छौक्कर, मदन लाल शर्मा, चेनपाल, सतीश छौक्कर,  प्रवीण, मनोज सिंगला, कुलभूषण वर्मा ने नींव खोदने की शुरुआत की।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर विकास गोयल, राकेश बंसल, हरीश बंसल, नवीन गर्ग, आशीष गर्ग, दिनेश गर्ग, संजय गोयल, मुकेश गोयल, राहुल गुप्ता, जोगिंदर कुंडू, बलदेव गांधी, सुनील रावल, गोरस बंसल, वरुण सिंगला, यीशु गोयल, पुनीत गर्ग, धनराज बंसल, अंकित कटारिया, सतपाल गोयल, सुशील बंसल, अनिल गर्ग। रविंद्र सैनी, अंकुश बंसल, निशांत बंसल, विशाल गोयल, मनीष गोयल, तरुण सिंगल इत्यादि मौजूद रहे।
SHARE