Shri Krishna School Mahendragarh ने सीबीएसई कलस्टर-15 एथलेक्टिस खेल प्रतिस्र्पधा में जीते गोल्ड मेडल

0
77
विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करते सीईओ कर्मवीर राव व अन्य।
विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करते सीईओ कर्मवीर राव व अन्य।
  • लड़कों की अंडर-17 आयुवर्ग की 3000 मी. व 1500 मी. दौड़ में खिलाड़ी पंकज रहा प्रथम
  • लडकियों में प्रिया ने तीहरी जंप व शशि ने 3000 मी. दौड़ में पाया प्रथम स्थान
  • खिलाड़ी कुशल नेतृत्व में अपनी पहचान को एक नया आकर दे सकता है- कर्मवीर राव

Aaj Samaj (आज समाज), Shri Krishna School Mahendragarh ,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ः
सीबीएसई कलस्टर-15 एथलेक्टिस खेल प्रतिस्र्पधा में श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ के खिलाफ ने अंडर-17 आयुवर्ग में ओवर ऑल द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस बारें में जानकारी देते कोच सूरत ने बताया कि गत दिवस गोहाना रोहतक में सीबीएसई कलस्टर-15 खेल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि इस प्रतिस्र्पधा में प्रदेश के एथलेक्टिस खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ ने एथलेक्टिस में अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाते हुए तीन गोल्ड व एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग में खिलाड़ी पंकज ने 3000 मी. व 1500 मी. दौड़ मे प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 200 मी. दौड़ में खिलाड़ी मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि वहीं लड़कियों की सीबीएसई कलस्टर-15 प्रतिस्र्पधा राव निहाल सिंह दड़ोली रेवाड़ी में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश भर से अनेकों लड़कियों ने भाग लिया। जिसमें श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ की अंडर-19 आयवुर्ग की लडकियों में प्रिया ने तीहरी जंप में प्रथम व शशि ने 3000 मी. दौड़ में प्रथम स्थान किया।

इस अवसर पर स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ प्रतिभाओं को एक विशिष्ट मंच प्रदान करता है। जहां पर खिलाड़ी कुशल नेतृत्व में अपनी पहचान को एक नया आकार दे सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्णा स्कूल की परंपरा रही है कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए शिक्षा जगत के साथ-साथ खेल जगत पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

इस मौके पर प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों के स्कूल में पहुंचने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल सफल जीवन का आधार तथा आगे बढ़ने की एक विचारधारा है। इसी विचार धारा को अपने अन्दर समाहित करते हुए श्रीकृष्णा स्कूल के खिलाड़ियों ने इस गौरवमय क्षण को अत्याधिक विशेष बनाया है। खेल प्रतिभाओं को तरासने की नई विरासत है जो खिलाड़ियों को नई बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित करती है।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के सीईओ कर्मवीर राव ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर रवि प्रकाश, सूरत सिंह सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE