Shri Krishna School Mahendragarh : श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ का ब्लॉक स्तरीय प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन

0
102
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ ।
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ ।
  • श्रीकृष्णा स्कूल का कर्मवीर यादव 5000 मी. व पंकज 3000 मी. दौड़ में रहे प्रथम
  • हैंडबाल में भी श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ के लड़़के व लड़कियां रहे प्रथम
  • -जिला स्तरीय खेलों में अब श्रीकृष्णा स्कूल के खिलाड़ी दिखाएगें दमखम
  • खेल जीवन का सार है एवं स्वस्थ मस्तिष्क का आधार है – कर्मवीर राव

Aaj Samaj (आज समाज),  Shri Krishna School Mahendragarh, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
राजकीय स्कूल निम्बी में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धा में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर के सभी स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बारें में जानकारी देते हुए स्कूल के एथलेक्टिस कोच सूरत सिंह ने बताया कि बीते 20 अगस्त से 23 अगस्त तक ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धा राजकीय स्कूल निंबी में आयोजित की गई। जिसमें खो-खो, हैंडबाल, कबड्डी, वॉलीबाल, एथलेक्टिस सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रर्दशन कर जिले एवं स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। जिसकों लेकर श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में विजेता खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सीईओ कर्मवीर राव मुख्य रूप से उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य वीरेंद्र सिंह द्वारा की गई।

कोच सूरत सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलों में एथेक्टिस खेल प्रतिस्पर्धा में आयुवर्ग-19 में कर्मवीर यादव ने 5000 मी. व 1500 मी. में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मनीष ने 200 मी दौड़ में प्रथम स्थान व 100 मी. दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयुवर्ग में पंकज ने 3000 मी. व 1500 मी. में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ 4 गुणा 400 रिले रेश में पंकज, अंकित, भविष्या व लोकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कियों में हिमानी 400 मी. दौड में प्रथम व 200 मी. में द्वितीय स्थान पर रही। इसी आयुवर्ग में शशी ने 3000 मी. में प्रथम स्थान व 800 मी. में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा 400 रिले रेश मे हिमानी, शशी, ईशा व संध्या प्रथम स्थान पर रही। अंडर-14 आयुवर्ग लड़कियों में ईशा ने हाई जम्प में प्रथम स्थान व संध्या दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयुवर्ग लड़कों ने कबड्डी के खेलों में दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं इसी वर्ग में वॉलीबाल में श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ दूसरे स्थान पर रहा। हैंडबाल खेल प्रतिस्र्पधा में अंडर-14 आयुवर्ग में श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ की लड़कियां प्रथम स्थान पर रही वहीं अंडर 17 आयुवर्ग के लड़के भी प्रथम रहे।

इस मौके पर स्कूल के सीईओं कर्मवीर राव ने श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ के विजेता खिलाडियों को बधाई दी तथा खेलों के बारें में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का सार है एवं स्वस्थ मस्तिष्क का आधार है। खेल खिलाड़ियों को अनुशासित बनता है और खेलों से सशक्त राष्ट्र का सर्वश्रेष्ठ नागरिक बनता है। मानव का खेलों का गहरा नाता रहा है। खिलाडी खेलों के माध्यम से नई-नई बातें सीखते हैं तथा खेल उनका साहस और आत्म विश्वास बढ़ाते है। खेलों से खिलाड़ियों में धैर्य, सहिष्णुता, ईमानदारी, निष्ठा जैसे गुणों का उभार होता है।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन एवं लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखते हुए खेलना चाहिए। हमें खेल प्रतियोगिताओं में जाति, धर्म का भेदभाव न करते हुए खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। मनुष्य के सर्वागीण विकास के लिए खेल अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि खेलों में मिली हार और जीत से वे नये गुण एवं अनुभव प्राप्त करते है। खेलों में खिलाड़ी हार से सबक लेते है और कमियों को दूर करते है जीत खिलाड़ियों में नया-उत्साह और प्रेरणा भर देती है। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें : Jio Air Fiber : ‘जियो एयर फाइबर’ गणेश चतुर्थी को लॉन्च होगा – मुकेश अंबानी

यह भी पढ़ें : Reliance Industries : अंबानी परिवार की नई पीढ़ी को कमान, ईशा, आकाश और अनंत रिलायंस के बोर्ड में शामिल, नीता अंबानी का इस्तीफा

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE