Shri Balaji Prachar Mandal ने दो क्विंटल गुड और छ: क्विंटल हरा चारा डाल की गौशाला में सेवा।

0
101
हरा चारा और गुड डालते हुए श्री बाला जी प्रचार मंडल के सदस्य
हरा चारा और गुड डालते हुए श्री बाला जी प्रचार मंडल के सदस्य

Aaj Samaj (आज समाज), Shri Balaji Prachar Mandal , अखिलेश बंसल, बरनाला:
श्रीबालाजी प्रचार मंडल की ओर से रायकोट रोड पर स्थित प्राचीन गौशाला पहुंच दो क्विंटल गुड और छ: क्विंटल हरा चारा डाल गायों की सेवा की। जानकारी देते हुए श्रीबालाजी प्रचार मंडल के राजिंदर मोदी ने बताया कि उनका मंडल बाला जी के आशीर्वाद से पिछले 21 वर्षो से निरंतर लोगों के घरों में श्री सुंदरकाण्ड का पाठ और संकीर्तन कर रहा है।

उनका लक्ष्य है कि लोगों के घरों में बालाजी के नाम का प्रचार हो। श्री सुंदरकांड के पाठ से जो भी दान चढ़ावा इकट्ठा होता है उनका मंडल गौशालायो में गुड, हरा चारा, वानरों को केले, छोले आदि, जरूरतमंदो को दवाईयां देते हैँ। उन्होंने कहा कि गौशालायों में यह सेवा पूरी सर्दी हर रविवार को जारी रहेगी।

इस मौके पर श्री बालाजी प्रचार मंडल के चेयरमैन दर्शन आर ए, अध्यक्ष सुभाष जिंदल, उपाध्यक्ष राजिंदर मोदी, महा सचिव भारत भूषण गागा, जॉइंट सचिव विक्रम राठौड़, कोषाध्यक्ष प्यारा लाल मित्तल, प्रेस सचिव विनोद शर्मा, पवन कुमार पप्पू, मनी सिंगला, विनीत बंसल, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 05 Dec 2023 : इन राशि के लोगों को ऑफिस में परेशान कर सकती हैं छोटी-मोटी चुनौतियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें  : Trilochan Singh : सीएम सिटी में अपराधियों का ग्राफ बढ़ रहा है लगातार।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE