Shobha Yatra : श्री रामलीला परिषद् ने ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाल कर नगर को अयोध्या की तरह राममय बना दिया

0
76
रामलीला परिषद् द्वारा नगर में निकाली गई शोभा यात्रा की आकर्षक झलकियां।
रामलीला परिषद् द्वारा नगर में निकाली गई शोभा यात्रा की आकर्षक झलकियां।
  • विभिन्न समाज द्वारा नगर में 31 स्थानों पर लगाए गए स्वागत द्वार
  • 651 महिलाओं ने पवित्र कलश उठा कर यात्रा में रिकॉर्ड दर्ज करवाया
  • शोभायात्रा पर शहर में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

Aaj Samaj (आज समाज), Shobha Yatra, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
श्री रामलीला परिषद् द्वारा सोमवार देर शाम तक नगर में ऐतिहासिक व रिकॉर्ड तोड शोभा यात्रा निकाल कर नगर को अयोध्या के रूप में राममय बनाने का सफल प्रयास किया। एक ओर जहां हजारों महिलाएं डांडिया नृत्य व कलश यात्रा के रूप में पूरे उत्साह के साथ नजर आई। वहीं सैंकड़ों पुरुषों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था।

शोभा यात्रा में पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे, वहीं महेंद्रगढ़ विकास मंच के अध्यक्ष राव कुलबीर बोहरा, विजय इंटरनेशनल स्कूल बलाना के चेयरमैन विजय यादव टूमना, भाजपा नेत्री डॉक्टर अर्चना ठाकुर, जिला पार्षद महंत बचनाई नाथ, कपूर गिरी जी महाराज व नगरपालिका की उपप्रधान मंजू कौशिक विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं नपा प्रधान रमेश सैनी व पार्षद सुखबीर यादव, राजेश सैनी, सुनील तायल, यशपाल यादव को पटका पहना कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में 1100 से अधिक महिलाएं व सैंकड़ों पुरुषों ने शामिल होकर शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।

इस अवसर पर हजारों की उपस्तिथि को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने अति उत्साहित होकर कहा कि 500 वर्षो के इंतजार के बाद राम लला की प्रतिमा की अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किया जाना हम सब हिंदुओ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बदलते काल चक्र के साथ युग परिवर्तन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।

कार्यक्रम में विष्टि अतिथि के तौर पर राव कुलबीर बोहरा, डॉ. अर्चना ठाकुर, विजय यादव टूमना, महंत बचनाई नाथ ने मातृ शक्ति के उत्साह को देखकर कहा कि आज का दिन माताओं बहनों ने ऐतिहासिक बना दिया है। उन्होंने कहा की जन-जन व कण-कण में बसे भगवान श्री राम ने मर्यादित होकर समाज को व राष्ट्र को नई राह दिखाई। उस पर चल कर हम सबको एक अखंड भारत का निर्माण करना है।

ये रहे यात्रा के मुख्य आकर्षण-

शोभा यात्रा को दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि रामबिलास शर्मा व अन्य अतिथियों ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया।

खूब बजे डांडिये-

शोभा यात्रा में एक ओर जहां सैंकड़ों महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर शोभा यात्रा को यादगार बना दिया, वहीं 651 महिलाओं ने पवित्र कलश उठा कर यात्रा में रिकॉर्ड दर्ज करवाया। इसके साथ-साथ सैंकड़ों अन्य महिलाएं व लड़कियां शोभा यात्रा में शामिल हुई। राम धुन पर नाचते गाते हुए महिलाओं ने शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।

खूब चले बीन के लहरें-

रामलीला परिषद् द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में बीन के लहरें, कच्ची घोड़ी नृत्य व ढप कलाकारों ने भी ऐतिहासिक शोभा यात्रा में चार चांद लगा दिए। बैंड व डीजे की धुन ने नगर को राम नाम के नारों से गूंजा दिया।

खूब बरसे फूल –

रामलीला परिषद् द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा में परशुराम चौक, सब्जी मंडी, अग्रसेन चौक, बालाजी चौक व मसानी चौक पर 5 क्विंटल से भी अधिक फूलों की वर्षा लिफ्टिंग मशीनों से की गई। यात्रा के दौरान अनेक दुकानदारों ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों से शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की।
31 स्थानों पर विभिन्न समाज द्वारा स्वागत द्वार लगाए गए। नगर के अनेक बुजुर्गों ने कहा कि इतने स्वागत द्वार हमने आज तक किसी भी शोभा यात्रा में नहीं देखे। स्वागत द्वार के साथ-साथ सभी समाज के लोग यात्रा में शामिल भी हुए।

राम जी का हुआ राजतिलक-

भगवान राम के बनवास से अयोध्या में आने पर राजतिलक किया जाता हैं उसी प्रकार भव्य मंच लगाकर राज्यभिषेक किया गया। जिसमे भगवान राम, लक्ष्मण माता सीता, हनुमान, भरत, शत्रुघ्न, गुरु वसिष्ठ जी ने राज्यभिषेक किया।इस अवसर पर उपस्थित मातृ शक्ति ने पुष्प वर्षा कर भगवान राम का अयोध्या पधारने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में जमकर आतिशबाजी भी की गई।

ये रहे झांकी के आकर्षण-

भगवान राम की शोभा यात्रा में रामायण के रचियता महर्षि वाल्मिकी के साथ लव कुश के साथ रथ पर निकाली गई झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अन्य रथों पर भगवान राम, लक्षण, माता सीता, हनुमान, तीसरे रथ पर भरत शत्रुघ्न की झांकियां भी खूब सजी।

यह भी पढ़ें  : SDM Harshit Kumar IAS Mahendragarh: एसडीएम ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

यह भी पढ़ें  : Ram Mandir Pran Pratishtha कार्यक्रम को लाइव देखने करनाल के श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग दी भाईचारे की मिसाल

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE