Shining Haryana Conclave 2022 के मंच पर भ्रष्टाचार पर बोले नीरज शर्मा, कहा- प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर

0
366
Shining Haryana Conclave 2022 के मंच पर भ्रष्टाचार पर बोले नीरज शर्मा, कहा- प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर
Shining Haryana Conclave 2022 के मंच पर भ्रष्टाचार पर बोले नीरज शर्मा, कहा- प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर

आज समाज डिजिटल, हरियाणा:
इंडिया न्यूज़ हरियाणा के शाइनिंग हरियाणा कॉन्क्लेव 2022 (Shining Haryana Conclave 2022) का आयोजन फरीदाबाद में हुआ। इस मंच पर कई हस्तियों ने उद्योग, स्वास्थ्य, व्यापार, विकास के मुद्दे पर अपने अपने पक्ष रखे। प्रदेश में विकास की मौजूदा स्थिति पर भी इस कार्यक्रम में चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कॉग्रेस विधायक नीरज शर्मा (Neeraj Sharma) ने कितनी बदली फरीदाबाद की तस्वीर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ आवाज उठ रही है, लेकिन कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। 5 लाख 51 हजार का ठेका छूटता है और उसको 1 करोड़ 92 लाख 147 रुपए का बना दिया जाता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो गिरफ्तारियां हुईं हैं वो बाद खानापूर्ति है। एक ठेकेदार को धारा 166 के तहत गिरफ्तार किया है।

जिसके मुताबिक अपने बॉस का आदेश ना मानना है। इसमें एक मृत अधिकारी को, एक रिटायर्ड अधिकारी और चपरासी को भी आरोपी बना दिया। मेरी विधानसभा में अगर किसी लड़की की शादी होती है तो वो अपनी शादी का कार्ड मुख्यमंत्री को ट्वीट कर पूछती है कि मेरी बारात कैसे आएगी।

Read Also : Shining Haryana Conclave 2022 के मंच पर फरीदाबाद में विकास पर बोले विपुल गोयल, कहा- 4–6 महीनों में प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE