Shimla Municipal Corporation Elections शिमला नगर निगम के चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर

0
533
Shimla Municipal Corporation Elections

Shimla Municipal Corporation Elections शिमला नगर निगम के चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर

  • भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज और डॉ. राजीव बिंदल की बनाई कमेटी

आज समाज डिजिटल, शिमला।

Shimla Municipal Corporation Elections : प्रदेश के सबसे बड़े व सबसे पुराने नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए सत्ताधारी भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस दी है। भाजपा नेताओं ने इन चुनावों के लिए मंथन किया है और इसके बाद अपने वरिष्ठ नेताओं के कंधों पर चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, (Shimla Municipal Corporation Elections) प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ शिमला नगर निगम के चुनावों को लेकर शनिवार को भी यहां मंथन किया था। इस दौरान आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई थी। शिमला नगर निगम के चुनाव इस वर्ष मई माह में होने हैं, जबकि विधानसभा के चुनाव नवंबर-दिसंबर में होने हैं।

चुनावी मंथन के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कंधों पर चुनाव का प्रभार सौंपा है। इसके तहत पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं विधायक डॉ. राजीव बिंदल की एक समिति का गठन किया गया है। वहीं, इनके साथ प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, (Shimla Municipal Corporation Elections) सचिव बिहारी लाल शर्मा और महेंद्र धर्माणी सहयोगी के रूप में काम करेंगे। पार्टी आने वाले समय में इन नगर निगम चुनावों के 41 वार्डों के प्रभारियों की नियुक्ति भी जल्द करने वाली है। यानी पार्टी ने चुनाव के लिए कमर कस ली है और अब फील्ड में उतरने की रणनीति तैयार की जा रही है।

विधानसभा चुनावों को लेकर भी रोड मैप तैयार

चुनावी मंथन के बाद भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल भाजपा आने वाले नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। (Shimla Municipal Corporation Elections) वहीं, पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी रोड मैप तैयार कर रही है। टंडन ने कहा कि पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ नगर निगम शिमला को लेकर रणनीति ने तय कर ली है और तीन सीनियर लीडर की ड्यूटी नगर निगम को लेकर लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला में स्थानीय मुद्दों का एक खाका तैयार किया जाएगा। उनका दावा है कि भाजपा शासित नगर निगम ने शिमला शहर के लिए अच्छे काम किए हैं और इनको लेकर पार्टी घर-घर जाने के तैयार है।

संजय टंडन ने कहा कि अगले 15 दिन में भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर पूरा रोड मैप बना लेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पास के मजबूत संगठन है और जल्द ही उनकी पन्ना समितियों का भी गठन हो जाएगा। इससे सभी वोटर पर नजर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई चल रही है।(Shimla Municipal Corporation Elections) ऐसे में भाजपा का मिशन रिपीट तय है।

भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी कांग्रेस

उधर, कांग्रेस ने भी शिमला नगर निगम चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस ने भाजपा शासित नगर निगम के कामकाज को लेकर चार्जशीट तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बाकायदा एक कमेटी का भी गठन किया है। साथ ही उसने कई अन्य समितियों के भी गठन किया है। (Shimla Municipal Corporation Elections) इसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। पिछले वर्ष एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के उपचुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत से कांग्रेस का मनोबल ऊंचा है और अब उसकी नजर शिमला नगर निगम और इस वर्ष के अंत तक होने वाले प्रदेश विधानसभा के चुनावों पर है। कांग्रेस ने अभी शिमला नगर निगम (Shimla Municipal Corporation Elections) के चुनावों के लिए पांच कमेटियों का गठन कर चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।

Also Read :  70 लाख रुपये की 669 ग्राम हेरोइन की बरामद

SHARE