शिमला : 25 अगस्त को होंगे हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव

0
859
vote
vote
आज समाज डिजिटल

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव 25 अगस्त को प्रदेश सचिवालय में होंगे। संघ का चुनाव सात पदों के लिए होगा। दो साल बाद होने वाले इस चुनाव के लिए 10 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलेगा। इस चुनाव में प्रदेश सचिवालय कर्मचारियों के अलावा लोकसेवा आयोग, लोकायुक्त, राजभवन सचिवालय के करीब 1200 कर्मचारी भाग लेंगे। ये चुनाव उप सचिव वित्त प्रदीप जसवाल और संतराज पोहारटा की देख-रेख में होंगे। प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि दो साल बाद होने वाले चुनाव की घोषणा कर दी गई है और चुनाव 25 अगस्त को होंगे। चुनाव के लिए छह जगह पोलिंग बूथ स्थापित होंगे। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

SHARE