HomeपंजाबUncategorizedSheila Dikshit was the dear daughter of Congress: Rahul Gandhi: शीला दीक्षित...

Sheila Dikshit was the dear daughter of Congress: Rahul Gandhi: शीला दीक्षित कांग्रेस की प्रिय बेटी थीं : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए शनिवार को उन्हें पार्टी की ‘‘प्रिय बेटी’’ बताया। गांधी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा की। गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मैं शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। वह कांग्रेस पार्टी की प्रिय बेटी थीं जिनके साथ मेरा नजदीकी रिश्ता रहा।” उन्होंने कहा, ”दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दिल्ली के निवासियों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। उन्होंने दिल्ली के निवासियों की तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए नि:स्वार्थ भाव से सेवा की।” कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘हम श्रीमती शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। आजीवन कांग्रेस सदस्य और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने दिल्ली का चेहरा बदल दिया। उनके परिजनों और दोस्तों के लिये हमारी संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस दुख से उबरने की शक्ति दे।’’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया। गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘शीला दीक्षित के निधन की सूचना से बहुत दुखी हूं। यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह जननेता थीं और उनकी कमी महसूस की जाएगी।’’ गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। वह 1998 से 2013 के बीच 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular