She is a fake Gandhi, surname Gandhi should be removed and replaced by Feroze: Sadhvi Niranjan Jyoti: वह नकली गांधी हैं, उपनाम गांधी हटाकर फिरोज लगाना चाहिए- साध्वी निरंजन ज्योति

0
184

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंकां गांधी वाड्रा ने यूपी की राज्यपाल से मुलाकात कर प्रदेश में फैली अराजकता के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा जिसके बाद उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि भगवा धारण करने से भगवा सीएम योगी का नहीं हो जाता है यह पूरे देश का है। हिंदू धर्म का चिन्ह है। जिसमें बदले, रंज जैसी भावनाएं नहीं होती हैं। आज प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि ‘नकली गांधी’ भगवा नहीं समझ सकते हैं। साध्वी ने सुझाव दिया कि उन्हें अपना नाम बदलकर ‘फिरोज प्रियंका’ कर लेना चाहिए। साध्वी ज्योति ने कहा कि प्रियंका गांधी भगवा रंग को नहीं समझ सकती हैं क्योंकि वह नकली गांधी है। उन्हें अपने नाम में से गांधी हटा लेना चाहिए और उसे प्रियंका फिरोज कर लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका को योगी सरकार से इसलिए परेशानी है क्योंकि वह अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को सामने आना चाहिए और बताना चाहिए कि वह दंगाईयों के साथ हैं क्या? उन्हें सीएम योगी से इसलिए ही परेशनाी है कि क्योंकि वह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने प्रियंका द्वारा योगी पर की गई टिप्पणी के लिए कहा कि भगवा के बारे में अभी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्हें अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवा ज्ञान और आत्मीयता का प्रतीक है। उन्होंने गांधी से पूछा कि जिन लोगों ने निर्दोष लोगों को पीटा था और पुलिस पर पथराव किया था, उन्हें सजा मिलेगी या नहीं। केंद्रीय मंत्री ने प्रिंयका पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रियंका ने लोगों को सीएए के विरोध में प्रदर्शन के लिए उकसाया।

SHARE