Share Market Update Today 31 March 2022 सेंसेक्स में 70 अंकों की तेजी, निफ्टी 20 शेयर गिरावट में

0
387
Share Market Update Today 31 March 2022
Share Market Update Today 31 March 2022

Share Market Update Today 31 March 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Share Market Update Today 31 March 2022 : साप्ताहिक और मासिक एक्सपायरी के दिन आज शेयर बाजार में मामूली बढ़त है। हालांकि ग्लोबल सेंटीमेंट अभी भी कमजोर हैं, बावजूद इसके घरेलू शेयर बढ़त में है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 70 अंकों के तेजी के साथ 58760 पर कारोबार कर रहा है, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30 अंक ऊपर 17530 पर है।

इससे पहले सेंसेक्स आज 95 अंक ऊपर 58,778 पर खुला था और निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 17,518 पर खुला था। निफ्टी पर आज दोनों इंडेक्स आधे फीसदी के करीब मजबूत दिख रहे हैं। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स भी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। आटो और आईटी शेयरों में तेजी है। मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान में दिख रहे हैं।

निफ्टी के 50 में से 20 शेयर गिरावट में

Share Market Update Today 31 March 2022
Share Market Update Today 31 March 2022

सेंसेक्स में एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय एयरटेल, डॉ रेड्डी के शेयर टॉप पर हैं। वहीं HDFC, NTPC, रिलायंस के शेयर में गिरावट जारी है। जबकि निफ्टी के 50 में से केवल 30 शेयर तेजी में और बाकी 20 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा कंज्यूमर, जेएसडब्ल्यू स्टील, HDFC लाइफ, ITC, HDFC, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक लाइफ हैं।

निफ्टी के 4 प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, मिडकैप में बढ़त जबकि फाइनेंशियल और बैंक गिरावट में रहे। निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से फार्मा, रियलटी और PSU बैंक के इंडेक्स में गिरावट है, बाकी 8 में बढ़त है। बैंक, आटो, फिन सर्विस, FMCG, IT, मीडिया, मेटल 1% से भी कम की बढ़त है।

Share Market Update Today 31 March 2022

Read Also : Muktakashi Manch तेरी मिट्टी में मिल जाऊं….. ने किया एयरफोर्स और सेना के जवानों को भावुक

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE