Shaktipeeth Sridevi Kup Bhadrakali Temple कुरुक्षेत्र के शक्तिपीठ श्रीदेवी कूप भद्रकाली मन्दिर में प्रथम नवरात्र पर उमड़ी भक्तों की भीड़

0
309

Shaktipeeth Sridevi Kup Bhadrakali Temple

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र
चैत्र नवरात्र महोत्सव की शुरुआत शनिवार को देवी माँ के पूजन के साथ शुरू हुई। नवरात्र महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के शक्तिपीठ श्रीदेवी कूप भद्रकाली मन्दिर में प्रथम नवरात्र भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भद्रकाली माता के दर्शन करने पहुंचे। प्राचीन शक्तिपीठ की भव्य सजावट की गई है।

Shaktipeeth Sridevi Kup Bhadrakali Temple

चैत्र प्रतिपदा के साथ नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हुई। पहला नवरात्र शनिवार के दिन आया है। इसी के चलते कुरुक्षेत्र के श्री देवी कूप भद्रकाली मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार मां भद्रकाली का विशेष दिन माना जाता है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया।

भक्तों ने मां भद्रकाली के शांत स्वरूप के दर्शन किए और ऐतिहासिक देवीकूप की परिक्रमा कर पूजन किया। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि मां भद्रकाली शनिवार को अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं और मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु प्राचीन कूप की महराब पर मिट्टी के घोड़े अर्पित करते हैं। पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने घोड़े अर्पित किए और मां भद्रकाली का आशीर्वाद लिया।

Shaktipeeth Sridevi Kup Bhadrakali Temple

Read Also : Banga Letest News देवी शैलपुत्री तथा श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के सम्बन्ध में निकाली भव्य शोभायात्रा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE