शहजादपुर : नारायणगढ़ में आयोजित की शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा

0
462
BJP District President Rajesh
BJP District President Rajesh

नवीन मित्तल, शहजादपुर :
नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज निकाली गई शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता और आमजन ने भाग लेकर शहीदों को नमन कर श्रद्धाजंलि दी। तिरंगा यात्रा भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा की देख-रेख में निकाली गई। जिसके संयोजक निवर्तमान जिला परिषद् चेयरमेन सुरेन्द्र राणा थे तथा भाजपा जिला प्रभारी एवं यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बंतो कटारिया तथा भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य सुमन सैनी ने भी शिरकत की। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ आहलुवालिया धर्मशाला/शहीद कृष्ण चन्द वालिया लांस नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व उनके परिजनों को सम्मानित कर किया गया।
इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों की याद में पूरे प्रदेश में निकाली जा रही हैं। उन्होनें कहा कि हमारे देश को आजाद करवाने और देश की सरहदों की रक्षा करते हुए जितने भी जवानों ने अपनी शहादत दी हैं उनकी कुर्बानियों को नमन करने और सम्मान देने के लिए ही इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि हमें सदैव अपने उन वीर शहीदों को याद रखना चाहिए, जिनकी बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहें है और देश में अमन चैन के साथ रह रहें हैं।

उन्होनें कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान हैं। जिसका हर भारतीय सम्मान करता हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा ने कहा कि वीर शहीदों का सम्मान हमारा सर्वोपरि दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र करवाने व देश की एकता व अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वालों का कर्ज हम चुका नहीं सकते। इन्ही वीर सपूतों के सम्मान के लिए भाजपा द्वारा प्रदेश भर में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वीरों ने हर क्षेत्र में तिरंगे का मान बढ़ाया हैं। उनका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्त्तव्य हैं। तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं निवर्तमान जिला परिषद् चेयरमेन सुरेन्द्र राणा ने कहा कि युवाओं और बच्चों को शहीदों की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होनें कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बंतो कटारिया ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल पूरे होने जा रहें हैं।

इस आजादी में देश के बहुत से वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी हैं। यह अवसर उनके त्याग और बलिदान को नमन करने का हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य सुमन सैनी ने कहा कि देश को आजाद करवाने में और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में जिन लाखों लोंगो ने शहादत दी है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा द्वारा शहीदों को सम्मान देने के लिए ही शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा प्रदेशभर में निकाली जा रही हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मुलाना हल्के के प्रभारी राकेश बिन्दल ने मंच संचालन करते हुए कहा कि सभी शहीद हमारे लिए सदैव स्मरणीय और पे्ररणादायक रहेगें। उन्होंने कहा कि शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़े जन सैलाब में यह साफ कर दिया कि शहीद हमारे लिए सर्वोपरि हैं। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ शहीद श्री कृष्ण चन्द वालिया लांस नायक की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर तथा उनके परिजनों भाई रामकरण वालिया तथा भतीजे डा. गजेन्द्र सिंह वालिया आदि को फुल माला पहनाकर व शाल ओढाकर सम्मानित कर किया गया। इस अवसर पर आहलुवालिया सभा के प्रधान मुकेश वालिया, रणजीत कपूर, रोशन वालिया, अशोक कपूर, चन्द्रपाल शास्त्री, आकाश वालिया सहित आहलुवालिया बिरादरी के अन्य लोग मौजूद रहें। आहलुवालिया सभा के प्रधान मुके श वालिया ने कहा कि शहीदों के सम्मान में भाजपा द्वारा निकाली जा रही शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा एक सराहनीय कार्य हैं। इससे युवाओं और बच्चों में देश भक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकत्ताओं और आमजन द्वारा तिरंगा हाथों में उठाया हुआ था तथा भारत माता की जय, वन्दे मातरम आदि के नारे लगाते हुए जोश व उत्साह के साथ चल रहें थे। यात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

 शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा से पूर्व क्षेत्र में स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर जाकर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा माल्याअर्पण कर उन्हें नमन किया गया और उनके परिजनों का सम्मान किया गया। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा आहलुवालिया धर्मशाला से शुरू होकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौंक, भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर चौंक, मेन बाजार, खालसा चौंक से होते हुए महाराजा अग्रसेन चौंक से होकर हनुमान वाटिका नारायणगढ़ में सम्पन्न हुई। इस दौरान यात्रा के मार्ग में स्थित महापुरूषों की प्रतिमाओं को माल्यार्पण किया गया और खंडा चौंक पर भी पुष्प वर्षा कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता रंजिता मेहता, भाजपा जिला विस्तारक सुभाष गोयल, नारायणगढ़ मण्डल प्रभारी अनुभव अग्रवाल,  शहजादपुर मंडल प्रभारी संजय लाकड़ा, मारकंडा मंडल प्रभारी मोनिका कालड़ा, नारायणगढ़ मंडल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, मारकंडा मंडल प्रधान जसविन्द्र सिंह बख्तुआ, शहजादपुर मंडल प्रधान संजीव गुज्जर, डीएनटी बोर्ड के सदस्य अशोक पाल, एससी मोर्चा जिला प्रधान संजीव पंजलासा, किसान मोर्चा जिला प्रधान अनिल राणा कुराली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, एमिनेन्ट सीटिजन नरेन्द्र राणा कुराली, धीरज पाल दनौरा, मुकेश गर्ग, नितिन काला आम्ब, सुरेन्द्र राणा बड़ी बसी, कुलदीप सिंह दिप्पी, पवन गुर्जर, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनीता चौधरी, अशोक साहनी, अश्वनी अग्रवाल, नवीन शर्मा, हैप्पी शर्मा, रविन्द्र सैनी, पवन सैनी, नरेन्द्र गोंदी, मनीष मित्तल, राजू मक्कड़, निवर्तमान पार्षद मंजू कौशिक, प्रीतपाल कौर मक्कड़, भीम सेन गेरा, भूम सिंह राणा, गुरनाम गुर्जर, मंगू राम कंजाला, संजीव कुराली, रविन्द्र बीबीपुर, जसबीर पतरेहड़ी, सुषमा पाल, टीटू राणा, बृजपाल राणा खुड्डा सहित भारी संख्या में कार्यकत्र्ता व आमजन मौजूद रहा।  

SHARE