शहजादपुर : एसडीएम नीरज ने किया ध्वजारोहण

0
304
ambala
ambala

नवीन मित्तल, शहजादपुर :
एस.डी.एम. नीरज ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर नई अनाज मंड़ी में आयोजित उपमंड़ल स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में एस.डी.एम. ने स्वतन्त्रता सेनानियो व वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन भारत माता के वीर सपूतों ने देश को अंग्रेजों के कुशासन से मुक्त करवाया था। इस दिन की सुनहरी छटा को निहारने के लिए हमारे शहीदों को बहुत कुर्बानियां देनी पड़ी थी। उनके बलिदानों के फलस्वरूप ही आज हम सब स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले पा रहे है। उन्होंने देश की आजादी के संग्राम व सरहदों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले सभी शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की तथा स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में हरियाणा के वीरों का अहम् स्थान रहा है। हरियाणा की धरती का कण-कण आज भी अंग्रेजों की हवानियत के किस्से बैयां कर रहा है। अंग्रेजों द्वारा बल्लभगढ़ के राजा, फरूखनगर, झज्जर और बहादुरगढ़ के नवाबों को सरेआम फांसी पर लटकाने की घटना को देश भूला नहीं सकता, लेकिन हरियाणा की बहादुर जनता ने अंग्रेजों का डट कर सामना किया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, अश्फाक उल्ला खां, शहीद भगत सिंह तथा चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों के बलिदानों तथा गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक व विपिन चंद्र पाल की शहादत को हमारा जनमानस हमेशा याद रखेगा। तांत्या टोपे, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई तथा महात्मा गांधी सरीखे नामी और हजारों बे-नामी शूरवीरों की बदौलत आज हम देश व प्रदेश को उन्नति के पथ पर ले जाने योग्य बन सके हैं। सरकार हरियाणा को विकास की नई ऊंचाईयों की ओर ले जाने के लिए काम कर रही है, जिसके लिए पूरे प्रदेश में विकास के कार्य करवाये जा रहे है। नारायणगढ़ उपमण्डल में भी विकास कार्य जारी है।  सरकार हरियाणा को विकास की नई ऊंचाईयों की ओर ले जाने के लिए काम कर रही है, जिसके लिए पूरे प्रदेश में विकास के कार्य करवाए जा रहे है। नारायणगढ़ उपमण्डल में भी विकास के कार्य जारी है। वर्तमान सरकार ने उद्योग एवं रोजगार, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, पर्यटन, बिजली, पानी, खेल, पंचायती राज संस्थाओं तथा आधारभूत संरचना सहित सभी क्षेत्रों में अनेक अहम् फैसले लिए है। परिवार पहचान पत्र, ई-सेवाओं की शुरूआत तथा गांवों को लाल डोरा मुक्त कर ग्रामीणों को उनका मालिकाना हक प्रदान करना इसी कड़ी में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वामित्व योजना के रूप में अपनाया जा चुका है। हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है। यहां पर नव-विकास का बीजारोपण विशेषकर ग्रामीण अंचल में प्राथमिकता के आधार पर किया गया है। इसके लिए नया इतिहास रचने के उद्धेश्य से बीज से बाजार तक सरकार किसानों के साथ खड़ी है। फसल विविधिकरण के द्वारा किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सरकार ने प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को वर्ष 2030 तक दोगुणा करके 22 लाख एकड़ करने का लक्ष्य रखा है। यही नहीं, बागवानी में उत्पादन को तीन गुणा किया जाएगा।

सरकार ने फसल विविधिकरण और जल संरक्षण के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत योजना में धान की जगह कम पानी में तैयार होने वाली फसलों को बढावा देने के लिए यह योजना शुरू की है। इस योजना में सात हजार रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि किसान को दी जाएगी। प्रदेश में फल, फूल और सब्जियों को बेचने के लिए किसानों को दूर न जाना पड़े, इसलिए विशेष मंडिया बनाई जा रही हैं। गन्नौर में इण्डिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट, पिंजौर में सेब मण्डी, गुरुग्राम में फूल मंडी और सोनीपत में मसाला मण्डी स्थापित की जा रही हैं। भावान्तर भरपाई योजना में 21 बागवानी फसलों के संरक्षित मूल्य निर्धारित किए हैं, जिनमें 14 सब्जियां, 2 मसाले और 5 फल शामिल हैं। प्रदेश में वार्षिक दूध उत्पादन 107.26 लाख टन तक पहुंच गया है और प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध की उपलब्धता भी बढकर 1142 ग्राम हो गई है, जो देश में दूसरे स्थान पर है। युवा खेलों के क्षेत्र में आगे बढे इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा देश में सर्वाधिक नकद राशि पदक जितने वाले खिलाडियों को पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। हरियाणा के खिलाडियों ने टोक्यों ओलम्पिक में अपने खेल के दम पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।  ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेता को अढ़ाई करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार दिये गये है। सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राण वायु देवता पेंशन योजना के तहत 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के रख-रखाव के लिए 2500 रुपए प्रति वर्ष प्रति पेड़ पेंशन का प्रावधान किया गया है। आक्सी वन 5 एकड़ से 100 एकड़ तक की भूमि पर आक्सी वन तथा पंचवटी वाटिकाएं लगाने की योजना भी शुरू की गई है।

पौधों की जानकारी, पौधे उपलब्ध करवाने, नर्सरी प्रबंधन एवं वृक्षारोपण प्रबंधन के लिए हरियाणा वन प्रबंधन सूचना प्रणाली शुरू की गई है। कोविड-19 से जारी जंग में हमारे कोरोना योद्धा डॉक्टर, नर्स, पैरामैडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, मीडिया कर्मी तथा अन्य वे सभी जो किसी न किसी प्रकार से इस जंग में अपना सहयोग एवं योगदान दे रहे है या दिया है, वे सभी बधाई के पात्र है। जिनके अथक प्रयासों से हम कोविड-19 से जंग जीत रहे है। कोविड-19 पर विजय प्राप्त करने के लिए सभी लोग अपना पूर्ण सहयोग देते रहे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश की राष्टद्द्रीय एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए आप अपना भरपूर सहयोग देते रहें। इस अवसर पर कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिहं सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, निवर्तमान जिला परिषद चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, तहसीलदार दिनेश सिंह, नायब तहसीलदार जतिन्द्र सिंह गिल, कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिहं सैनी के भाई चंदन सैनी, सांसद नायब सैनी के निजी सचिव सोहन सैनी, एमिनेंट पर्सन नरेन्द्र राणा व मुकेश गर्ग तथा धीरज दनौरा और हरविन्द्र सिंह बेरखेड़ी, नम्बरदार सुरेश पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश बिन्दल, नायब तहसीलदार शहजादपुर अरूण लौहान, बीडीपीओ संजय टांक नारायणगढ़, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता शहजादपुर, नगरपालिका सचिव राजेश कुमार शर्मा, खण्ड़ शिक्षा अधिकारी नारायणगढ़ जसमेर सिंह, मुख्यअध्यापक सुरेन्द्र धीमान, सीडीपीओ सीमा, नगरपालिका निवर्तमान पार्षदों के अतिरिक्त मारकंडा मंडल प्रधान जसवीन्द्र सिंह बख्तुआ, नारायणगढ़ मंडल प्रधान रणदीप सिहं, शहजादपुर मंडल प्रधान संजीव गुर्ज्जर, जगपाल सैनी, अनाजमंडी के प्रधान मदन चानना, जिया लाल सैनी, अश्वनी अग्रवाल, विवेक गुप्ता, भीम सेन गेरा, मार्किट कमेटी के सैक्रटरी धर्मेन्द्र पाल, खाद्धय एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार दुबे, कृष्णधारी, पंचायती राज संस्थाओं के निवर्तमान जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

मंच संचालन प्राध्यापक सुरेश गोयल ने किया। कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए व सरकार की हिदायतों एवं दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए इस समारोह आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट/परेड में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने भाग लिया। परेड  कमांडर एसआई सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में परेड की गई। पुलिस की टूकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कंमाडर सीता राम एएसआई द्वारा किया गया तथा राजकीय सीनियर सकैण्डरी स्कूल लडके नारायणगढ़ की टुकड़ी का नेतृत्व हरदीप सिंह ने किया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर की टुकड़ी का नेतृत्व कपिल रौन्टा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पतरेहड़़ी की टुकड़ी का नेतृत्व सागर के द्वारा किया गया। एसडी हाई स्कूल के बच्चों द्वारा डम्बल की प्रस्तुति तथा योगा की प्रस्तुति राजकीय उच्च विद्यालय हमीदपुर के स्कूल द्वारा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डीएवी स्कूल नारायणगढ़, बल्यू बैल्स स्कूल नारायणगढ़, राजकीय कन्या सीनियर सकैण्डरी स्कूल नारायणगढ़, राजकीय कन्या सीनियर सकैण्डरी स्कूल शहजादपुर के बच्चों द्वारा  देश भक्ति तथा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

SHARE