शहजादपुर: रक्षाबंधन पर्व पर हरियाणा सरकार द्वारा नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने का महिलाओं ने किया स्वागत

0
455
Shahzadpu facility of free bus travel.
Shahzadpu facility of free bus travel.

नवीन मित्तल, शहजादपुर:
हरियाणा सरकार की ओर से रक्षा बंधन के पर्व पर हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में सभी महिलाओं एवं 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने का स्वागत करते हुए महिलाओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य सुमन सैनी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सभी वर्गो के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाई और बहन को समर्पित रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस दिन महिलाएं और 15 साल तक के बच्चे मुफ्त में बस की यात्रा कर सकेगें। गौरतलब है कि राखी के पर्व पर विशेष उपहार देते हुए 21 अगस्त 2021 दोपहर 12 बजे से 22 अगस्त 2021 रात्रि 12 बजे तक हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में सभी महिलाओं एवं 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्रा करते समय कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है। यह सुविधा केवल हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में हरियाणा में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने जाने के लिए उपलब्ध होगी। जिसमें दिल्ली व चण्डीगढ भी सम्मलित है। नारायणगढ़ की रेखा वर्मा ने रक्षा बंधन के पर्व पर हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में सभी महिलाओं एवं 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के हरियाणा सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार लगातार जनहितैषी कार्य कर जनता का कल्याण कर रही है।

उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा को बढावा देने के लिए प्रदेश में खोले गये कन्या महाविद्यालय सरकार की महिलाओं को सशक्त करने की सोच का दर्शाता है। नारायणगढ़ की राधा शर्मा ने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर्व पर नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं को मान सम्मान दिया है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं काबिले तारिफ है। गांव बरोली की महिला सुशीला कुमारी जिन्होंने एमए, बीएड किया हुआ है, ने रक्षा बंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दिये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यह एक ओर सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष तौर पर ध्यान दे रही है। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर से दो किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों के लिए 9 वीं से 12 वीं तक की छात्राओं के लिए छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना शुरू करना भी सरकार का एक ओर प्रशंसनीय कार्य है।

गांव धनाना की महिला शिक्षा देवी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने केवल रक्षा बंधन पर नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा देकर सरहानीय कार्य किया है बल्कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर महिलाओं को सशक्त करने और आगे बढाने का कार्य किया है। गांव कुराली की महिला श्रेष्ठा देवी ने कहा कि राखी के पर्व पर नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं एवं बच्चों को विशेष उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण माता-पिता की मृत्यु से अनाथ हुए बच्चों के पुनर्वास और सहायता के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू करना भी सरकार का सराहनीय कदम है। गांव बड़ी बस्सी की महिला मधुरानी ने कहा कि उनका मायका घरौंड़ा में है और वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा राखी के पर्व पर उपलब्ध करवाई जा रही मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने भाई का राखी बांधने जाएगीं। उन्होने कहा कि यह सुविधा उपलब्ध करवा कर मुख्यमंत्री ने भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन पर महिलाओं को बिना मांगे एक तोहफा दिया है। शहजादपुर की लवली ने भी महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्षा बंधन पर्व पर नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करना तथा किसी भी संकट अथवा आपातकालीन स्थिति में मदद पाने के लिए डायल 112 सेवा शुरू करना बेहद प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिला थाने खोलकर तथा दुर्गा शक्ति एप शुरू करके महिलाओं की सुरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान की गई है।

SHARE