शहजादपुर: सांसद नायब सैनी ने दी योजनाओं की जानकारी

0
409
नवीन मित्तल, शहजादपुर:
संसदीय श्रम संबंधी स्थायी समिति के सदस्य कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी के निवास गांव मिजार्पुर माजरा में पहुंचे। यहां पहुंचने पर सांसद नायब सैनी सहित, उनके परिजनों, ग्रामीणों तथा भाजपा कार्यकतार्ओं ने समिति सदस्यों का फूलों के गुलदस्ते देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद नायब सैनी ने स्टैंडिग कमेटी के चेयरपर्सन भर्तुहरि मैहताब व कमेटी सदस्यों को शॉल ओढकार सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने भी कमेटी सदस्यों को फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया और माता जी कुलवंत कौर ने आशीर्वाद दिया। गांव में पहुंचे कमेटी के चेयरपर्सन व सदस्यों को सांसद नायब सैनी ने गांव की पृष्ठभूमि, ग्रामीण जीवन शैली तथा हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने गांववासियों को उनकी सम्पति का मालिकाना हक देने के लिए लाल डोरा मुक्त योजना शुरू की है जिसे स्वामीत्व योजना के रूप में पूरे देश में अपनाया गया है। इसी प्रकार ग्रामदर्शन पोर्टल योजना शुरू की गई है जिसमें ग्राम पंचायतों का सम्पूर्ण डाटा पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल, कुरुक्षेत्र से विधायक सुभाष सुधा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बन्तो कटारिया, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमन सैनी, सांसद नायब सैनी के भाई चंदन सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनदीप राणा, मारकण्डा मण्डल प्रधान जसविन्द्र सिंह बख्तुआ, शहजादपुर मण्डल प्रधान संजीव गुर्जर, नारायणगढ़ मण्डल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, शिवालिक बोर्ड सदस्य अश्वनी अग्रवाल, एमिनेंट प्रशन नरेंद्र राणा कुराली, नम्बरदार सुरेश पाल, सांसद के निजी सचिव सोहन सैनी, जगपाल सैनी, जिला परिषद के निवर्तमान सदस्य जिया लाल सैनी, विवेक गुप्ता, देवेन्द्र सिंह औखल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SHARE