कैथल : सेवा संघ संस्था अपने स्थापना दिवस पर शुरू करेगी जरूरतमंद बुजुर्गों को भोजन की सेवा

0
337
bhojan sewa
bhojan sewa

मनोज वर्मा, कैथल :
सेवा संघ संस्था 3 अगस्त को अपने 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के असहाय बुजुर्गों को दोपहर का भोजन उनके घर द्वार पर उपलब्ध करवाएगी। सेवा संघ के संस्थापक एवं महासचिव शिव शंकर पाहवा ने बताया कि शहर के चिहिन्त किए 29 वरिष्ठ जन जो अपना भोजन बनाने में असमर्थ हैं, उन्हें सेवा संघ द्वारा दोपहर का भोजन तैयार करके उनके घर द्वार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया की सेवा देने वाले सभी साथी 1 दिन के भोजन हेतु 1100 रुपए की राशि प्रदान कर इस सेवा में भागीदार बन पुण्य कमा सकते हैं। गौरतलब है कि इन्हीं 29 बुजुर्गों को शहर की समाज सेवी संस्था सिरायकी परिवार रात को भोजन उपलब्ध करवा रहा है और अब सेवा संघ अपने स्थापना दिवस से संस्था के अन्य सेवा प्रकल्प के साथ इन जरूरतमंद वरिष्ठ जनों को दोपहर का भोजन पहुंचाएंगे। पहले दिन की सेवा शिव शंकर पाहवा परिवार की तरफ से होगी। इस संदर्भ में सेवा संघ संस्था के संस्थापक शिव शंकर पाहवा मोबाईल नम्बर 9896327700,पंकज खेड़ा 9896035213 तथा पवन आहूजा 9812063111 पर संपर्क कर सकते हैं।

SHARE