कैथल : सेवा संघ व ईगल्स क्लब ने कुष्ठ आश्रम में किया ध्वजारोहण

0
265

मनोज वर्मा, कैथल :
75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा संघ संस्था द्वारा संचालित कुष्ठ सेवा आश्रम में ध्वजारोहण किया गया। सेवा संघ व ईगल्स क्लब कैथल द्वारा संयुक्त रुप से इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई। सेवा संघ के उपप्रधान स.जरनैल सिंह ने झंडा फहराया तथा सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाकर झंडे के प्रति अपने अपने सम्मान को प्रकट किया। इस अवसर पर सेवा संघ के संस्थापक एवं महासचिव शिव शंकर पाहवा, ईगल्स क्लब के प्रधान यश तनेजा सहित दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर कुष्ठ सेवा आश्रम के कुष्ठ परिवारों ने भी ध्वजारोहण में हिस्सा लिया। शिव शंकर पाहवा ने सभी को कहा कि देश की आजादी लाखों लोगों की कुर्बानियों की बदौलत मिली है और हम सबका दायित्व है। इस आजादी को महफूज रखते हुए देश और प्रदेश की तरक्की और समाज के नवनिर्माण में अपना योगदान देते रहे। इस पावन अवसर पर ईगल्स क्लब व सेवा संघ द्वारा कुष्ठ सेवा आश्रम परिसर में पौधारोपण भी किया गया। सभी ने मिलकर अलग-अलग स्थानों पर परिसर की हरियाली के लिए पौधा लगाया।

SHARE