Set Fired To Hut: शरारती तत्वों ने लगाई झोंपड़ी को आग, सामान राग

0
330
Set Fired To Hut

आज समाज डिजिटल, कनीना:

कनीना उपमंडल के गांव भोजावास निवासी ओमपाल ने उनकी झोपड़ी का सामान जलाकर राख करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Read Also: Covid Update : 1072 संक्रमितों की मौत होने के बाद देश में अब सक्रिय केसों की संख्या में कमी

दो दिन पहले शराब पीकर आए थे दोनों Set Fired To Hut

मिली जानकारी अनुसार ओमपाल भोजावास की झोपड़ी के पास एक फरवरी को कालू तथा एक अन्य अपाहिज लड़का शराब पीकर आए और झोपड़ी के चारों तरफ लगाई हुई बाड़ को आग लगाने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। दो फरवरी को फिर से दोनों लड़के आए और बाड़ एवं झोपड़ी में आग लगाने लगे। मना करने पर गाली गलौज किया।

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

पुलिस को फोन करने पर भागे आरोपी Set Fired To Hut

ओमपाल का आरोप है कि दोनों ने झोपड़ी को आग लगा दी जिससे झोपड़ी जलकर राख हो गई जिसमें 50000 रुपये की नकदी, 9000 रुपये का एक मोबाइल, प्लास्टिक का कूलर, पंखा, संदूक के कपड़े सब खराब हो गए और या जल गए। खाने कमाने का ढोलक भी जलकर राख हो गया वहीं टेंपो के कागज की झोपड़ी में रखे थे जो जल गए। कनीना पुलिस को फोन करने पर दोनों भाग खड़े हुए। ओमपाल की शिकायत पर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Read More : Cyber Fraud Case in Sampla सरकारी स्कूल का मास्टर बता फर्नीचर विक्रेता से साइबर ठगों ने ठगे 92 हजार

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE