Self Help Groups Make Women Self Reliant: स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर : राज्यमंत्री कमलेश ढांडा

0
376
Self Help Groups Make Women Self Reliant

मनोज वर्मा, कैथल:

Self Help Groups Make Women Self Reliant: महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि, प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि, 10 हजार नए स्वयं सहायता समूहों के गठन के साथ-साथ 50 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लिया गया है। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा शनिवार को अपने आवास पर आमजन की समस्याएं सुनते हुए मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि, वह प्राथमिकता के आधार पर आमजन की परेशानियों का निवारण करें।

Read Also: विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने गांव खेड़ी रायवाली में आयोजित मधुर मिलन समारोह में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत,चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन भी रहे मौजूद Madhur Milan Ceremony Held In Raiwali

आवास पर जनसमस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश Self Help Groups Make Women Self Reliant

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि, आत्मनिर्भर भारत बनाने का जो सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है, उसे पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर कदम उठा रही है। उन्होंने आम बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए गए कदमों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में गांव-गांव, शहर-शहर में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, वित वर्ष 2022-23 के दौरान 10 हजार नए स्वयं सहायता समूह तैयार किए जाएंगे और 50 हजार महिला सदस्यों को विशेष तौर पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना का लाभ दिया जाएगा।

READ ALSO : भारत विकास परिषद ने मनाया परिवार मिलन समारोह Parivaar Milan Samaaroh

महिलाओं की जागरूक करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य Self Help Groups Make Women Self Reliant

उन्होंने कहा कि, इन स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सहायता के अतिरिक्त 1 लाख 80 हजार रूपए से कम आय वाली महिला सदस्यों पर आने वाली संपूर्ण ब्याज की लागत को प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इससे महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी और उनके परिवार का आर्थिक उत्थान सुनिश्चित होगा। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि, प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि समाज के अंतिम छोर पर मौजूद नागरिक, विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाओं को लेकर जागरूक करें, ताकि महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा जा सके।

Read Also: खत्री युवा संगठन और से विद्यार्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु कैंप आयोजित: Organized A camp For Making Learning Driving License Of Students

Read Also: जनता की आवाज मंच नगर निगम व अन्य विभागों में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करेगी: Corruption In Municipal Corporation And Other Departments

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE