Self Defense Tricks: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

0
347
Self Defense Tricks

आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए पंजाब पुलिस ने आयोजित किया  सेमिनार Self Defense Tricks

आज समाज डिजिटल, पठानकोट:
Self Defense Tricks: एवलन गर्ल्स पठानकोट में एसएसपी पठानकोट के दिशा निर्देशानुसार पंजाब पुलिस की ओर से लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया |(Self Defense Tricks) जिसमें विशेष तौर पर डीएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में वूमेन सेल  इंस्पेक्टर अंजु , सीआईडी जगदीश, वुमन सैल सिटी एएसआई कविता, लेडी कांस्टेबल सोनम, लेडी कांस्टेबल रजिया, लेडी सीनियर सिपाही सुशील आदि टीम भी मौजूद रहे | इस दौरान पंजाब पुलिस की ओर से स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें आत्म रक्षा के लिए अलग-अलग तरीकों के बारे में भी अवगत करवाया गया|

छात्राओं को अत्मरक्षा के गुर सिखाना जरूरी Self Defense Tricks

उन्होंने बताया कि कभी भी इमरजेंसी में पंजाब पुलिस द्वारा जारी नंबर 181,112 एवं शक्ति एप के जरिए पुलिस से संपर्क किया जा सकता है, जिसके बारे में भी छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई।(Self Defense Tricks) वक्ताओं ने कहा कि लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर आना जरूरी है ताकि वह किसी भी मुसीबत के सामने उसका डटकर सामना कर सकें | वहीं समाज सेवक विजय पासी ने भी लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित किया | स्कूल की प्रिंसिपल मंजीत मल ने पंजाब पुलिस एवं आए अतिथियों का सेमिनार के लिए धन्यवाद किया|
SHARE