किशोरियों को दिया आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण

0
357
Self defense training given to girls

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

  • हमें अपनी आत्मरक्षा के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना चाहिए : उषा रानी

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नांगल चौधरी की ओर से आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किशोरियों को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उपनिदेशक उषा रानी ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव मौजूद थी।

लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना चाहिए

इस मौके पर उपनिदेशक उषा रानी ने संबोधित करते हुए कहा कि अपनी आत्मरक्षा खुद करने का साहस होना चाहिए। हमें अपनी आत्मरक्षा के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए हमें विद्यार्थी जीवन में सभी लड़कियों को कराटे आदि सीखना चाहिए ताकि वह अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सकें।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 अनुसूचित किशोरियों को नीतू सोनी मुख्य कोच (राष्ट्रीय कराटे गोलड मैडलिस्ट) द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मधु व टोली ने अपनी सुरक्षा अपने हाथ शीर्षक आधारित नाटक प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़े: नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में टैगोर स्कूल के खिलाड़ी रमनदीप कौर ने कराटे प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE