SE Deepak Kinger arrested from Gujarat: घूसखोरी के आरोप में नगर निगम एसई दीपक किंगर गुजरात से गिरफ्तार

0
321
SE Deepak Kinger arrested from Gujarat

कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस जुटी थी खोजने

आज समाज डिजिटल, करनालः

SE Deepak Kinger arrested from Gujarat: सीएम सिटी में घूसखोरी के बड़े-बड़े मामले सामने आ रहे हैं, मामलों में जहां सरकार की फजीहत हो रही हैं। आमजन को घूसखोर अधिकारियों के चलते भारी परेशानियां झेलनी तक पड़ी। जिसकी तरफ प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान तक नहीं। शहर में अभी घूसखोर डीटीपी विक्रम सिंह-तहसीलदार को न्यायिक हिरासत में भेजा ही गया था कि पुलिस ने नगर निगम के एसई दीपक किंगर को घूसखोरी के आरोप में गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो आरोपी दीपक किंगर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि घूसखोरी के मामलों को उजागर किया जा सके। पुलिस आरोपी एसई को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।

आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर मांगा जाएगा रिमांड

मामले की जांच कर रहे डी.एस.पी हैड क्वाटर मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी एस.ई को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसका रिमांड लिया जाएगा। जिसके बाद पुलिस आगे की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर कोर्ट में दलीलें रखी गई थी, उनके आधार पर अग्रिम जमानत रद्द कर दी गई थी। बता दें कि आरोपी दीपक किंगर ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट में लगाई हुई थी, जिसे कोर्ट ने रद्द कर दिया।

आरोपी की जमानत अर्जी रद्द होते ही पुलिस हरकत में आई

आरोपी की जमानत अर्जी रद्द होते ही पुलिस हरकत में आई ओर आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी के साथी विकास शर्मा को पहले ही गिरफ्तार जेल भेज दिया था।  तत्कालीन डीसी डॉ.निशांत यादव ने लेन-देन प्रकरण की जांच एडीसी योगेश कुमार को सौंपी थी, एडीसी द्वारा सौंपी जांच में एसई ओर उनका पीए लेन-देन के दोषी पाए गए। जिसके बाद नव नियुक्त डीसी अनीश यादव ने नगर निगम के एसई दीपक किंगर ओर पीए विकास शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। शिकायत ओर जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

सांसद ने कहा.. शिकायतकर्ता पर केस दर्ज करना गलत

नगर निगम में घूसखोरी मामले में सांसद संजय भाटिया ने कहा कि इस मामले में शिकायकर्ता के खिलाफ ही केस दर्ज करना, शिकायकर्ता के मनोबल को तोडऩा है। पुलिस अधिकारियों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस मामले में जिस भी अधिकारी ने ऐसा किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

19 वीडियो में एससी दीपक किंगर कर रहा लेन-देन

एस.ई दीपक किंगर ने 17 दिसंबर 2021 को थाना सिविल लाइन में शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्ति फर्जी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने और बदनाम करने की साजिश कर उसे ब्लैकमेल कर रहे है। जांच में सामने आया है कि आरोपी स्मार्ट सिटी परियोजना कार्यालय में डी.सी रेट पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया। इसमें एस.ई दीपक किंगर और विकास शर्मा के नकदी लेन-देन की सी.सी.टी.वी फुटेज है। उनके पास करीब 12 मिनट की 32 वीडियो हैं। 19 में पैसों का लेन-देन साफ नजर आ रहा है।

Read Also:  शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की ओर से शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:Tribute To Sardar Bhagat Singh

Also Read: BGMI Redeem Code Today 21 March 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE