SDM Sanjeev Kumar : रबी फसल की सरकारी खरीद को लेकर एसडीएम ने किया मंडी का दौरा

0
50
नाज मंडी के दौरे के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते एसडीएम संजीव कुमार।
नाज मंडी के दौरे के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते एसडीएम संजीव कुमार।

Aaj Samaj (आज समाज), SDM Sanjeev Kumar,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ : एसडीएम संजीव कुमार ने आज रबी फसल की सरकारी खरीद की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने अनाज मंडी में पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अनाज मंडी में फसल की बिक्री के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंडी में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने बिजली पानी तथा साफ सफाई के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोकन के दौरान गेट पर किसी प्रकार की भीड़ नहीं होनी चाहिए। किसानों को सही समय पर टोकन दिया जाए। एसडीम ने अनाज मंडी के अलावा वेयरहाउस, हैफेड गोदाम आदि में जाकर रबी फसल की खरीद की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें : Narayan Sewa Sansthan Udaipur : 90 बच्चों को स्कूल बेग और बोतल वितरण

यह भी पढ़ें : SDM Sanjeev Kumar : एसडीएम ने सुनी आमजन की शिकायतें

SHARE