भिवानी : विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

0
430

पंकज सोनी, भिवानी :
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सागवन में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा स्कूल स्तर पर एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लेकर विभिन्न प्रकार की विकसित हो चुकी विज्ञानी गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की और अपना ज्ञान वर्धन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सानिध्य स्कूल के प्राचार्य शिक्षाविद शैलेश यादव ने किया। कार्यक्रम का संयोजन स्कूल की फिजिक्स पीजीटी लेक्चरर रितिका वशिष्ठ द्वारा गरिमा पूर्ण तरीके से किया गया। उन्होंने बच्चों को इस साइंस प्रदर्शनी में विस्तार से गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विज्ञान की नई-नई विकसित हो चुकी तकनीकी के बारे में बच्चों को तरीके से पोस्टर पर प्रदर्शित कर बताया। बच्चों ने बड़े ही रोचक पूर्ण तरीके से लेक्चरर रितिका वशिष्ठ द्वारा दी गई जानकारी को सुना। इस अवसर पर स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

SHARE