नवीन उपलब्धियों के लिए हमेशा संभावनाएं रहनी चाहिए – डॉ रामपाल सैनी

0
202
Science exhibition organized at DAV PG College Karnal
Science exhibition organized at DAV PG College Karnal

करनाल, 19अप्रैल, इशिका ठाकुर:
करनाल के डीएवी पीजी कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रसायन एवं भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगाई गई इस प्रदर्शनी में बीएससी के विद्यार्थियों ने विज्ञान के न्युटन मॉडल, ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण संरक्षण, सोलर एनर्जी, एनर्जी कंजर्वेशन, सहित अन्य विषयों पर मॉडल बनाएं। विद्यार्थियों द्वारा बनाएं गए मॉडल का निरीक्षण करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ रामपाल सैनी ने मॉडल के बारे में विद्यार्थियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा की विज्ञान के क्षेत्र में नवीन उपलब्धियों के लिए हमेशा संभावनाएं रहनी चाहिए। विद्यार्थी पुराने आविष्कारों से प्ररेणा लेकर नई तकनीकों का जनक हो सकता है, क्योंकि खोजपूर्ण मष्तिष्क हमें नवीन तकनीकों की ओर ले जाता है। जिससे नवीन तकनीकों का जन्म होता है, जो आने वाली पीढ़ीयों के लिए वरदान है।

विद्यार्थीयों स्मृति चिन्ह् व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

प्राचार्य ने प्रदर्शनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थीयों प्रथम विवेक मैहला, द्वितीय आरजू, आकांक्षा, तथा तृतीय रहे वैभव, दिव्या को स्मृति चिन्ह् व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका डॉ अनीता शर्मा, प्रो सुगम गुप्ता तथा प्रो विपीन ने निभाई।

इस मौके पर डॉ बलराम शर्मा, डॉ जितेंद्र चौहान,भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो अक्षित, प्रो गीता, प्रो अंजु, प्रो राखी, डॉ ज्योति मदान, प्रो रजनी शर्मा, प्रो अंजु सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : शाहबाद के समीप सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर हुई मौत

यह भी पढ़ें : खुराना रोड पर खुले दर्जनों शराब के अवैध खुर्दों से महिलाएं तथा स्कूली छात्राएं  हो रही परेशान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE