बीआरडीएम स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा Science Demonstration In BRDM School

0
613
Science Demonstration In BRDM School
Science Demonstration In BRDM School

मनोज वर्मा,कैथल :
Science Demonstration In BRDM School : बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छठी से 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को दूसरों के समक्ष उजागर किया। जिसे देखकर सभी अभिभावक, छात्र-छात्राएं, स्टाफ सदस्य व स्वयं प्रधानाचार्य आश्चर्यचकित रह गए। विज्ञान प्रदर्शनी काफी ज्ञानवर्धक थी। प्रदर्शनी में बच्चों ने दैनिक जीवन के विज्ञान को अपने प्रयोगोंं के माध्यम से बताया।

Read Also : 40th Covid Vaccination Camp वैद्य केसरदास सेवा समिति ने लगाया हैल्थ चौकअप और 40वॉ कोविड वैक्सीनेशन कैम्प

बच्चों ने कई विषयों पर बनाए मॉडल (Science Demonstration In BRDM School)

बच्चों के प्रयोगों में इस बात की जानकारी थी कि, किस तरह से हम अपने क्रियाकलापों से वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं और इसका संरक्षण कर सकते हैं। कैसे विज्ञान ने मनुष्य के जीवन को आसान बना दिया है, इस बात की जानकारी दी। विद्याथियों ने ग्लोबल वार्मिग, ज्वालामुखी, स्मार्ट सिटी, बांध के लाभ, वैक्यूम क्लीनर,मानव आंख,मानव दिल ,हाइड्रोलिक ब्रिज,किडनी सरंचना, सिक्योरिटी अलार्म,मानव स्वास प्रणाली,सीवरेज जल संग्रहण, कोविड 19 जैसे विषयों पर मॉडल बनाए।

इन विषयों पर ये बच्चे रहे प्रथम विजेता (Latest Kaithal News)

इसके अलावा बच्चों ने नालियों के पानी को कैसे शुद्ध किया जा सकता है। (Science Demonstration In BRDM School) वर्षा के पानी को कैसे सुरक्षित करें, चिडिय़ाघर, पानी से विद्युत उर्जा कैसे उत्पन्न की जा सकती है,पवन उर्जा, जल चक्र, हाईड्रोइलेक्ट्रिसिटी, प्रदूषण को कैसे कम किया जा सकता है, जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। छठी कक्षा से इशिका ने बारिश के पानी का संग्रहण पर मॉडल दर्शाया, गौरव और पारस ने किडनी की रचना और कार्य बताए, सातवी कक्षा से प्रिया ने जल चक्र और पूर्वा ने मानव श्वसन प्रणाली के बारे में जानकारी दी।

आठवीं कक्षा से नितेश ने मानव आंख, स्नेहा और रिया ने मानव दिल के कार्य बताए, नौवी कक्षा से तानिया और अनिता ने हाइड्रोलिक ब्रिज,मोहित ने सीवरेज जल ट्रीटमेंट, दसवीं कक्षा से शिवानी, शिवांगी, रिया ने कोविड 19 ,ध्रुव ने सिक्योरिटी अलार्म पर मॉडल प्रस्तुत किया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इन्हें प्रथम विजेता घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. वरुण जैन ने सभी विजेताओं को दी बधाई (Science Exhibition Organized)

प्रधानाचार्य डॉ. वरुण जैन ने अभिभावकों व विद्यालय स्टॉफ के साथ प्रदर्शनी में एक-एक बच्चे के पास जाकर उनके प्रयोगों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, बच्चों की शिक्षा में जब तक तकनीकी शिक्षा का समावेश नहीं होगा, तब तक विद्यार्थी जीवन में सफलता की सीढिय़ों तक नहीं पहुंच पाते हैं। विद्यालय में प्रयास रहता है कि, बच्चों को प्रेक्टिकल ज्ञान दिया जाए। इसी उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि, इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक अभिवृति को जागरूक करना था। प्रधानाचार्य डॉ. वरुण जैन ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके कुशल प्रतिपादन की सराहना की। (Science Demonstration In BRDM School) साथ ही उन्होंने विद्यालय की अध्यापिका पूजा मल्होत्रा की प्रशंसा की, जिनके कुशल नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी को सफल बनाया।

इस अवसर पर ये रहे उपस्थित (Science Demonstration In BRDM School)

इस अवसर पर मानसी जैन,अनु, पूजा पूनिया, पूजा, मल्होत्रा, निशा, प्रीति, रिचा ,रतिंदर,सीमा,अंकिता,सुमन,नीतू सिरोही,शिखा, दीप्ति,मोनिया स्टाफ सदस्य सहित सैंकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।

Read Also : पंजाबी सेवा सदन ने जरूरतमन्द परिवारों को बांटा राशन Help Of Needy Families By Punjabi Seva Sadan

Read Also: 2 Found Corona Positive: कैथल में 2 कोरोना संक्रमित मिले

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE