Sawan Somvar Vrat Dishes : सावन के सोमवार के व्रत में बना सकते हैं ये पकवान, खाकर सब करेंगे तारीफ

0
308
सोमवार के व्रत में बना सकते हैं ये पकवान
सोमवार के व्रत में बना सकते हैं ये पकवान

Aaj Samaj (आज समाज),Sawan Somvar Vrat Dishes, अंबाला :

सावन के महीने में लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के सोमवार को व्रत रहने से महादेव खुश होते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं। विवाहित महिलाएं सुख-समद्धि के लिए और अविवाहित महिलाएं अच्छे वर के लिए महादेव की पूजा करती हैं। सोमवार के व्रत में कई लोग तो एक वक्त सात्विक खाना खा लेते हैं, पर कई लोग सिर्फ फलाहार ही करते हैं।

आप आसानी से घर पर बनाकर अपने घर वालों का दिल जीत सकती हैं। ये सभी पकवान काफी अलग हैं और इन्हें बनाना काफी आसान है। आइए आपको भी इनके बारे में बताते हैं।

फलाहारी उत्तपम

फलाहारी उत्तपम
फलाहारी उत्तपम

समा के चावलों से आप आसानी से फलाहारी उत्तपम बना सकती हैं। इसे आप चाहें तो कोकोनट चटनी के साथ खाएं या फिर धनिए की चटनी भी इसके साथ स्वादिष्ट लगती है।

कुट्टु का डोसा

 व्रत में बना सकते हैं ये पकवान
व्रत में बना सकते हैं ये पकवान

कुट्टु का डोसा उन लोगों के लिए सही विकल्प है, जो ज्यादा तेल और घी नहीं खाते। आप आसानी से व्रत में कुट्टु का डोसा बनाकर खा सकती हैं।

पनीर के पकौड़े

 व्रत में बना सकते हैं ये पकवान
व्रत में बना सकते हैं ये पकवान

व्रत में अगर आप पनीर के पकौड़े बना रही हैं तो बेसन की बजाय कुट्टु का इस्तेमाल कीजिए। इससे आपके खाने का स्वाद बढ़ जाएगा।

व्रत वाला ढोकला

 व्रत में बना सकते हैं ये पकवान
व्रत में बना सकते हैं ये पकवान

व्रत में ढोकला बनाकर आप खुद भी खा सकती हैं और अपने घरवालों को भी खिला सकती हैं। इसे समा के चावल और साबुदाना की मदद से बनाया जाता है। इसे बनाना काफी आसान होता है। ढोकले को हरे धनिए की चटनी के साथ ही परोसिए।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 18 July 2023 : व्यापारी वर्ग को सेल्स टीम बढ़ाने पर करना होगा फोकस, जाने अपना दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें : Hair Care Tips In Rainy Season : बारिश के मौसम में झड़ रहे हैं बाल तो ऐसे रखें ध्यान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE