Sarva Karmachari Sangh : आक्रोश प्रदर्शन की सफलता के लिए राज्य पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी – सुजान मालड़ा

0
154
सुजान मालड़ा
सुजान मालड़ा

Aaj Samaj (आज समाज), Sarva Karmachari Sangh, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन 1764 (संबंधित – सर्व कर्मचारी संघ) के आह्वान पर शिक्षा सदन पंचकूला पर 26 अक्टूबर को होने वाले आक्रोश प्रदर्शन की सफलता के लिए प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी जिलों में लगाई। हेमसा के प्रदेश महासचिव हितेंद्र सिहाग व प्रदेश प्रेस सचिव सुजान मालड़ा ने जारी किए एक ब्यान में संयुक्त रुप से कहा कि शिक्षामंत्री एवं उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक को 18 महीने बीत जाने के बाद भी जिन मांगों पर सहमति बनी थी। उन मांगों को उच्च अधिकारियों ने आज तक लागू नहीं किया है।

जिसको लेकर कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। हेमसा की ओर से प्रस्तावित आक्रोश प्रदर्शन की सफलता के लिए प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की ड्यूटियां अपने-अपने जिलों के साथ-साथ नजदीकी जिलों में भी लगाई गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में आक्रोश प्रदर्शन का नोटिस जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशक सेकेंडरी शिक्षा पंचकूला को दिए जा चुके हैं और बाकी जिलों में भी नोटिस देने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार का कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैये के कारण कर्मचारियों को उनके लाभ समय पर नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारियों का सारा रिकार्ड एच.आर.एम.एस. पर आन लाइन है । उसके बाद भी कर्मचारियों को समय पर एसीपी व पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है।

14 अगस्त 2020 को हुए अव्यवहारिक आन लाइन तबादले में प्रभावित हुए कर्मचारियों के लिए आज तक ड्राइव चालू नहीं किया गया है। जिनको 200 से 250 किलोमीटर दूर स्टेशन मिला है। हेमसा प्रदेश सचिव अनिल कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा संगठन को समय देकर आज तक बातचीत नहीं करना। सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अब भी समय है। हेमसा प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए बुलाकर लंबित समस्याओं का समाधान करें। अन्यथा शिक्षा विभाग का लिपिक वर्गीय कर्मचारी 26 अक्टूबर को निदेशालय शिक्षा सदन पंचकूला पर भारी संख्या में पहुंचकर आक्रोश प्रदर्शन करेगा।

ये है मांगे

पे मेट्रिक्स लेवल छह के अनुसार बेसिक पे 35400 किया जाए। सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में स्थापना अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अधीक्षक, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों कार्यालयों में उप अधीक्षक, सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सहायक, सभी खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में दो सहायक, दो लिपिक व चतुर्थ श्रेणी के नए पद सृजित किए जाएं। खाली पदों पर पदोन्नति की जाए। एसीपी का लाभ 5-10-15 में तथा समय पर दिया जाए। मिडिल स्कूलों में कैप्ट की गई पोस्ट बहाल की जाए। एनीव्हेयर के लिपिकों का समायोजन नजदीक किया जाए। पुरानी पेंशन व एक्सग्रेसिया पालिसी बहाल की जाए। कौशल रोजगार निगम भंग कर स्थाई भर्ती की जाए। एस.ई.टी.सी. में छूट कर विभागीय रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाए।

यह भी पढ़े  : Old Pension : कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व आरक्षण के आधार पर पदोन्नति करे सरकार : अड़ीचन्द निम्बडिय़ा

यह भी पढ़े  : Gandhi Jayanti के अवसर पर गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया : धन सचदेवा

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE