Sardar Patel was a loyal leader of the Congress who was devoted to the ideology of the Congress- Priyanka Gandhi: सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे- प्रियंका गांधी

0
177

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रियंका अपने विरोधियों को भी निशाने पर लेने से नहीं चूकीं। सरदार पटेल की जंयती पर प्रियंका ने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा वाले व्यक्ति थे और आरएसएस के खिलाफ थे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को आज याद किया और कहा कि पटेल राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सख्त खिलाफ थे। हालांकि जब भाजपा नेता सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हैं तो उन्हें देख बहुत खुशी होती है। बतौर प्रियंका भाजपा के पास अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है वह सरदार पटेल को अपनाना चाह रहे हैं।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के करीबी साथी थे और आरएसएस के सख़्त खिलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख कर बहुत खुशी होती है।’उन्होंने कहा, ‘भाजपा के इस कदम से दो चीजें स्पष्ट होती हैं। पहला यह कि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तकरीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे। दूसरा, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रु भी नमन करने लग गए।

SHARE