संतमुनि विनय क्रांतिकारी संत: धर्मसोत

0
305

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
संत वह होता है जो अपने विचारों से जनता को आंदोलित करता है तथा अध्यात्मिक की ओर अग्रसर करता है। मनीषी संत यही कार्य ट्राईसिटी में कर रहे हैं। संत का जीवन बलिदान का जीवन होता है संत निडरता के साथ ही अंदर अपने कर्मों को हमेशा गतिशील बनाए रखते हैं। अपने कर्मों को कभी भी वह पीछे मोड़ने का प्रयास नहीं करते हैं ऐसा है मनीषी संत मुनि विनियकुमार आलोक का जीवन। ये शब्द पंजाब कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्ममोत ने मनीषी संतमुनि विनयकुमार आलोक से आशीर्वाद लेने के बाद कहे। धर्मसोत सेक्टर 24सी अणुव्रत भवन तुलसी सभागार में मनीषी संत के दर्शन करने पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा मनीषी संत विचारों और कर्म के द्वारा जनमानस को परिवर्तित कर रहे हैं।

SHARE