Russia’s Big Charge रूस ने किया दावा, अमेरिकी विध्वंसक जहाज उसके क्षेत्र में कर रहा था घुसपैठ

0
529
Russia's Big Charge Russia claimed US destroyer ship was infiltrating its territory

आज समाज डिजिटल, मास्को :

रूस ने दावा किया कि उसके एक युद्धपोत ने शुक्रवार को अमेरिकी नौसेना के एक विध्वंसक जहाज को ‘जापान सागर’ से खदेड़ कर भगा दिया। रूस ने दावा किया है, कि अमेरिकी विध्वंसक जहाज उसके क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा था, जिसके बाद रूसी वॉरशिप ने अमेरिकी जहाजों को खदेड़कर भगा दिया। रूसी रक्षामंत्रालय ने बकायदा एक वीडियो जारी किया है और कहा है कि, अमेरिकी दादागीरि रूसी समुद्री सीमा के अंदर नहीं चलने दी जाएगी। हालांकि, अमेरिका ने रूस के दावे को ‘फर्जी’ करार दिया है।

अमेरिका ने खारिज किया रूस का दावा

वहीं इस मामले में अमेरिका ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब रूस और चीन ने क्षेत्र में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया है और इस इलाके में अकसर रूसी और पश्चिमी देशों के एयरक्राफ्ट कैरियर आमने-सामने आते रहते हैं। निर्देशित युद्धपोत चाफी जापान के सागर में नियमित संचालन कर रहा था। लेकिन रूस को गलतफहमी हुई कि हम किसी अवैध गतिविध को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि अमेरिका जहां इस क्षेत्र को स्वतंत्र समुद्री क्षेत्र कहता है, वहीं रूस पीटर द ग्रेट गल्फ स्ट्रेट को अपना समुद्री हिस्सा मानता है। लिहाजा इस क्षेत्र में अकसर टकराव होते रहते हैं। आपको बता दें कि, शीत युद्ध के बाद से रूस और अमेरिका के बीच संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर हैं।

Also Read : Covid 19 पिछले 24 घंटों भारत में 15 हजार से ज्यादा नए मामले

Also Read  : Lions Club Pathankot की और से बैठक का किया गया आयोजन

Connect Us : FaceBook 

 

SHARE