Russian President Vladimir Putin: राष्ट्रीय हितों के लिए बेहतर फैसले लेता है भारतीय नेतृत्व

0
213
Russian President Vladimir Putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

Aaj Samaj (आज समाज), Russian President Vladimir Putin, मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय नेतृत्व खुद से राष्ट्रीय हितों के लिए बेहतर फैसले लेता है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी सप्ताह एक कार्यक्रम में पुतिन ने मोदी को बहुत बुद्धितान व्यक्ति बताया था।

पश्चिमी देशों पर निशाना

व्लादिमीर पुतिन ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश उन सभी देशों को दुश्मन के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, जो इन पश्चिमी अभिजात वर्ग के पीछे आंख बंद करके चलने के लिए तैयार नहीं हैं। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, एक वक्त में उन्होंने भारत के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की थी और अब वे निश्चित रूप से उससे प्रेम से पेश आ रहे हैं।

यूएनएससी में भारत, ब्राजील आदि प्रतिनिधित्व के हकदार

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अधिक प्रतिनिधित्व के हकदार हैं। पुतिन ने कहा कि धीरे-धीरे संयुक्त राष्ट्र में सुधार किया जाना चाहिए भारत को एक शक्तिशाली देश बताते हुए उन्होंने कह, यह पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हो रहा है। एक वीडियो के मुताबिक पुतिन ने कहा, भारत 1.5 अरब से अधिक जनसंख्या, 7 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास, भारत एक शक्तिशाली देश है और पीएम मोदी के नेतृत्व में वह अधिक मजबूत हो रहा है।

मोदी को पहले बताया था बहुत बुद्धिमान व्यक्ति

व्लादिमीर पुतिन ने इससे पहले इसी सप्ताह बुधवार को पीएम मोदी को बहुत बुद्धिमान व्यक्ति कहा था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास में काफी प्रगति कर रहा है। पिछले महीने भी पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि वह ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को बढ़ावा देकर सही काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE