RPS School में बनाया क्रिसमस डे

0
90
क्रिसमस डे
क्रिसमस डे

Aaj Samaj (आज समाज), RPS School, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
आरपीएस विद्यालय के प्राइमरी विभाग व मिडिल विभाग में सोमवार को तुलसी पूजन दिवस, सुशासन दिवस और क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के मिडिल व प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने खूब बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बच्चों ने सांता क्लॉज की पोशाक पहनकर क्रिसमस पर्व से संबंधित कविताएं, कहानियां, भाषण व लघुनाटिकाएं प्रस्तुत की। जिंगल बेल – जिंगल बेल तथा मैरी क्रिसमस के संगीत से वातावरण खुशनुमा बन गया जिसमें नन्हें-नन्हें सांता क्लॉज बने हुए बच्चों ने इन गानों की मधुर धुन पर नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने की।

उन्होंने बच्चों को ईसा मसीह के जीवन परिचय की जानकारी दी। उन्होंने तुलसी के महत्त्व के बारे में बताया तथा उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के संघर्ष व राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। इसके साथ उन्होंने बताया कि क्रिसमस का त्योहार भाईचारे व परस्पर आपसी सहयोग को बढाने वाला त्योहार है। क्रिसमस के त्योहार से हमें यह शिक्षा लेनी चाहिए कि सदैव जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 26 Dec 2023 : आज आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, पढ़ें अपना राशिफल

SHARE