जगाधरी : रोटरी यमुनानगर ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन का किया आयोजन

0
343

आज समाज डिजिटल, जगाधरी :
रोटरी यमुनानगर ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मैरथॉन का आयोजन किया। इस दौड़ में सभी मेम्बर्ज ने हिस्सा लिया। दौड़ को 3 भागो में बांटा गया 2 किलोमीटर 4 किलो मीटर और 6 किलो मीटर। 65 साल के जवान से लेकर 4 साल के बच्चों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया। पुरुषों व महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं 6 किलोमीटर की रेस में मंदीप कौर को प्रथम स्थान और गुंजन को दूसरे स्थान, 4 किलोमीटर की रेस में प्रथम स्थान साक्षी गुप्ता व गरिमा को मिला मिला, हेमा पहुजा और प्रेरणा लूथरा दूसरे स्थान पर रही, 2 किलोमीटर में प्रथम स्थान संदीप कौर को मिला और दूसरा स्थान गीता ओबेरोय को मिला। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे मैरथान रनर दिव्यंका चौधरी जिन्होंने हाल ही में बांग्लादेश में हुई प्रतियोगिता में पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनके साथ कोच परवीन कुमार जोकि डिस्ट्रिक्ट ऐथलेटिक एसोसिएशन के प्रधान भी है। दिव्यंका ने सभी धावकों को अपने अनुभव के बारे में बताकर उनका होंसला बढ़ाया। कोच प्रवीन ने दौड़ने के तकनीक के बारे में बताया। प्रधान अरविंद गुप्ता ने बताया कि रोटरी द्वारा यह कार्यक्रम करके स्वतंत्रता दिवस मनाया और शहीदों को याद किया। अरविंद कहा कि रोटरी हर समय सामाजिक कार्यक्रम करती है और इसी कड़ी में कोच परवीन से कहा की अगर कोई भी जरूरत मंद खिलाड़ी है तो उसकी सहायता रोटरी द्वारा की जाएगी ।सेक्रेटेरी ने सभी मेम्बर्ज़ का धन्यवाद किया। प्रोजेक्ट चयरपर्सन श्वेता ओबेरोय ने दौड़ जीते धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विभोर पहुजा, संजय मल्होत्रा, आशीष लूथरा, सम्राट, श्वेतंक,  अजय गुप्ता,  विनोद गुप्ता, कपिल गुप्ता रहे।

SHARE