रोहतक: राज्यसभा के गुप्ता के नेतृत्व में आप के हुए भाजपाई

0
246

संजीव कुमार, रोहतक:
पूर्व भाजपा जिला सचिव हर्ष वैध और संत रविदास मिशन के अध्यक्ष समाजसेवी दुष्यंत रंगा ने सोमवार को साथियों सहित आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों को हरियाणा प्रभारी राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता एवं प्रदेश प्रवक्ता ललवीन टुटेजा लवली ने पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता सौंपी। गुप्ता ने शामिल हुए सदस्यों को भरोसा दिलाया की पार्टी में योग्यता अनुसार उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उनके मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
टुटेजा ने कहा कि आज भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग आहत हैं।पूर्व की सभी सरकारों ने अपनी पार्टी और नेताओं ने स्वयं का विकास करने में ही जोर आजमाइश की है। टैक्स के रूप में सरकारी खजाने में जमा जनता की गाढ़ी कमाई को सभी पार्टियों ने दोनों हाथों से लूटा है। वर्तमान की भाजपा सरकार ने तो लूट और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार कर दिया। टुटेजा ने कहा कि प्रभारी सुशील गुप्ता की अगुआई में आम आदमी पार्टी प्रदेश में तेजी से विस्तार ले रही है। 2024 में दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी जनता की अपनी आप की सरकार बनेगी।

SHARE