रोहतक: रमेश ढाका बने सिक्योरिटी ऑफिसर

0
280
संजीव कुमार, रोहतक:
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ  के प्रधान रणधीर कटारिया ने बताया कि आज प्रशासन ने  रमेश ढाका को सहायक सिक्योरिटी ऑफिसर से   सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रधान रणधीर कटारिया, उप प्रधान राजेश गिरधर,  पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत और मनोज शर्मा ने रमेश ढाका को पदोन्नति पत्र दिया। इस पर रमेश ढाका ने गैर शिक्षक कर्मचारी संघ और प्रशासन का आभार जताया। प्रधान रणधीर कटारिया ने सिक्योरिटी ऑफिसर को उनके नए उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही साथ पदोन्नति देने पर कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह और कुलसचिव प्रोफेसर गुलशन लाल तनेजा का आभार जताया।
SHARE