रोहतक: सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया ट्रेन को रवाना

0
316
संजीव कुमार, रोहतक:
रेल यात्रियों को सोमवार देर रात एक और बड़ी सौगात मिली है। अब रोहतक से कानपुर, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्य (बनारस) पटना होते हुए अगरतला तक सीधी रेल यात्रा शुरू हो गई है और वापसी में यही रेल प्रत्येक वीरवार को अगरतला से यह ट्रेन चलेगी और रोहतक पहुंचेगी।
इस रूट पर रेल शुरू करना यात्रियों की पुरानी मांग थी, जिससे भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के अथक प्रयास से पूरा किया गया है। सोमवार को डॉ. अरविंद शर्मा ने रात 9:50 बजे रेलगाडी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के पश्चात सांसद डॉ अरविंद शर्मा इसी ट्रेन से रेल यात्रियों के संग उन से चर्चा करते हुए दिल्ली रवाना हुए। इस मौके पर सांसद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर मजबूती के साथ खड़ा और निरंतर हर क्षेत्र में ढेरों विकास कार्य किए जा रहे हैं। पिछले काफी समय से दैनिक रेल यात्रियों को रोहतक और दिल्ली के रूट पर ट्रेनों की संख्या की कमी के चलते काफी दिक्कत हो रही थी।
सभी दैनिक रेल यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर ट्रेन की मांग को लेकर केन्द्रीय रेल मंत्री व अधिकारियों से चर्चा की थी, जिससे अब पूरा कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश है और सभी एकजुट होकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉक्टर आर के मुदगिल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शुभम भारद्वाज, जसिया, मंडल अध्यक्ष सतीश मुदगिल, एस सी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश किराड़, ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र ठेकेदार, गोकर्ण मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी व पार्टी के अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण विशिष्ठ रूप से मौजूद रहे।
SHARE