रोहतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आज कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

0
228

संजीव कुमार, रोहतक:
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ के के प्रधान रणधीर कटारिया ने बताया कि आज विश्वविद्यालय के चार कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि पदोन्नति पाने वालों में निशा कुमारी हेड लैब असिस्टेंट से लैब सुपरवाइजर, प्रवीण कुमार लैब असिस्टेंट से हेड लैब असिस्टेंट, जगबीर लैब अटेंडेंट से लैब असिस्टेंट और मनजीत सिक्योरिटी गार्ड से लैब अटेंडेंट के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही पदोन्नति मिलने पर कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह और कुलसचिव प्रोफेसर गुलशन लाल तनेजा का आभार जताया। पदोन्नति मिलने पर चारों कर्मचारियों ने प्रशासन और गैर कर्मचारी शिक्षक संघ का आभार जताया।

SHARE