रोहतक : भाट समाज सेवा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की विमुक्त, घुमन्तु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के चैयरमैन भिकू राम जी इदाते (दादा) से शिष्टाचार मुलाकात

0
496
Courtesy meeting at RKpuram New Delhi

संजीव कुमार, रोहतक :
भाट समाज सेवा समिति (रजि.) हरियाणा का एक प्रतिनिधिमण्डल समिति के मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा के नेतृत्व में भिकू राम जी इदाते (दादा) अध्यक्ष भारत सरकार विमुक्त, घुमन्तु तथा अर्धघुमन्तु जन जाति विकास एवं कल्याण बोर्ड सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से उनके कार्यालय आर.के.पुरम नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने बताया कि बोर्ड के चेयरमैन भिकू रामजी इदाते (दादा) ने भाट समाज की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि भारत सरकार का विमुक्त, घुमन्तु तथा अर्धघुमन्तु जनजाति विकास एवं कल्याण बोर्ड सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भाट जाति के लोगों की हर सम्भव सहायता करेगा। उन्होंने समिति के पदाद्यिकारियों को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार विमुक्त, घुमनतु तथा अर्ध घुमनतु जनजाति के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है।

समिति के मुख्य सरंक्षक मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने भी विमुक्त, घुमन्तु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के चैयरमैन भिकू राम जी इदाते (दादा) को भाट जाति को 5 प्रतिशत विशेष कोटा (आरक्षण) देने की मांग की। मनजीत सिंह दहिया ने भाट समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा व रोजगार दिलवाने की अपील की। बोर्ड के चैयरमैन भिकू रामजी इदाते (दादा) ने समिति के प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया कि कल्याण बोर्ड भारत सरकार विमुक्त, घुमन्तु तथा अर्ध घुमन्तु जनजाति विकास के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। वहीं भाट समाज सेवा समिति (रजि.) हरियाणा ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय को पत्र लिखकर भाट जाति को डी.एन.टी (घुमन्तु जाति) बोर्ड में शामिल करवानें तथा भाट जाति के एक व्यक्ति को बोर्ड का सदस्य बनायें जाने की मांग की है।

SHARE