Road Accident in Jalander: परिवार के तीन लोगों की मौत

0
522
Road Accident in Jalander

Road Accident in Jalander तीन गंभीर रूप से घायल

आज समाज डिजिटल, जालंधर:

Road Accident in Jalander  नेशनल हाईवे पर बीती देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात जालंधर-पठानकोट हाईवे पर स्थित अड्डा काला बकरा के पास अज्ञात वाहन ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार टांडा से जालंधर की तरफ आ रही थी। मृतकों की पहचान अनूप सिंह पुत्र बग्गा सिंह, सुरेंद्र कौर पत्नी अनूप सिंह और अनूप की भतीजी 5 वर्षीय अर्शिया के रूप में हुई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Road Accident in Jalander रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के डिफेंस कॉलोनी का रहने वाला परिवार अपने किसी काम से टांडा में एक रिश्तेदार के घर पर गया हुआ था जहां से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी देते हुए पचरंगा चौकी प्रभारी बिस्मन सिंह शाही ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि काला बकरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंचने पर कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SHARE