Riddima Dilavari leads by two shots in women’s pro golf: रिदिमा दिलावरी को महिला प्रो गोल्फ में दो शॉट की बढ़त

0
252

पुणे। रिदिमा दिलावरी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के पहले चरण के दूसरे दिन यहां एकल बढ़त हासिल की। रिदिमा पहले दौर में एमेचर प्रणवी उर्स के साथ संयुक्त बढ़त पर थी लेकिन दूसरे दौर में उन्होंने 71 का स्कोर किया और एकल बढ़त हासिल की। प्रणवी ने दूसरे दौर में 73 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त दूसरे स्थान पर खिसक गयी। इन दोनों ने पहले दौर में 70 का स्कोर किया था।
पिछले साल पांच टूनार्मेंट में खिताब जीतने वाली रिदिमा ने प्रणवी और अमनदीप द्राल पर दो शॉट की बढ़त बना रखी है। द्राल ने दूसरे दौर में 70 का स्कोर बनाया। वाणी कपूर ने एक ओवर 72 का कार्ड खेला और वह अफशान फातिमा के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। दीक्षा डागर और सानिया शर्मा संयुक्त छठे जबकि ज्योत्सना सिंह, सोनम चुघ, मेहर अटवाल और नेहा त्रिपाठी संयुक्त आठवें स्थान पर हैं।

SHARE